मुंबई। भारत में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने अपनी टीम के खिलाडिय़ों को कोविड से बचाव के नियमों का पालन करने की याद दिलाई। एमआई ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2025 प्लेऑफ में जगह बनाई। इसके बाद नीता अंबानी ने खिलाडिय़ों को सेनेटाइजर इस्तेमाल करने के लिए कहा।
उन्होंने जसप्रीत बुमराह और कर्ण शर्मा के हाथों को खुद सेनेटाइज किया। मैच के बाद नीता अंबानी ने जसप्रीत बुमराह को हाथ मिलाने से पहले सेनेटाइजर लगाने के लिए कहा। उन्होंने खुद बुमराह के हाथ पर सेनेटाइजर डाला।