Friday, May 15, 2026
BREAKING
'बाल्टिक रणनीति को नया आकार दे रहे हैं चीन और रूस के संबंध', अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी घरेलू एयरलाइंस के सपोर्ट के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एटीएफ पर वैट को घटाकर 7 प्रतिशत किया आईआईटी रुड़की ने भारत के लिए तैयार किया हाई-रिजॉल्यूशन जलवायु डेटासेट, आपदा तैयारी और जलवायु जोखिम आकलन में मिलेगी मदद भारत को शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2037 तक 80 लाख करोड़ रुपए के निवेश की आवश्यकता : रिपोर्ट मजबूत डॉलर से सोना और चांदी धराशाई; दाम 11,700 रुपए तक कम हुए आखिरी सवाल: साहसी सिनेमा की दमदार मिसाल, बेधड़क सवालों से झकझोरती फिल्म मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को क्यों नहीं मिलता काम, रुबीना दिलैक ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई तीन साल की उम्र से ठुमकने लगी थीं 'धक धक गर्ल', बतौर कथक नृत्यांगना नौवें साल में मिला था स्कॉलरशिप सैमसन को भारत का अगला टी20 कप्तान बनते देखना चाहते हैं रवि शास्त्री, गिनाई विकेटकीपर-बल्लेबाज की खूबियां इटैलियन ओपन: इगा स्वियातेक को हराकर एलिना स्वितोलिना ने बनाई फाइनल में जगह

हिमाचल

धर्मशाला में आसमानी कहर : नौ थे लापता, पांच के शव बरामद, जंगल में सकुशल मिला एक युवक

27 जून, 2025 10:26 PM

धर्मशाला; जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप खनियारा से बहने वाली मनूणी खड्ड में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता नौ लोगों में से अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, चंबा धरवाला के युवक लवली पुत्र सुरमा राम ने पहाड़ी चढक़र पूरी रात पेड़ के नीचे काटकर अपनी जान बचाई है। मृतकों में चैन सिंह पुत्र मुल्ख राज गांव कुमाछी डाकघर, जिला डोडा जम्मू कश्मीर, आदित्य ठाकुर पुत्र शिव कुमार निवासी गांव राख जिला चंबा, प्रदीप वर्मा पुत्र रामकांत वर्मा, चंदन पुत्र प्रदीप निवासी सोहानपुर उत्तर प्रदेश व संजय पुत्र हरवंश गांव पंखुरा नंगल नूरपुर के रूप में हुई है। तीन लोग अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड व स्थानीय लोगों सहित कंपनी के कर्मियों की टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात हैं। वहीं, जिला प्रशासन मौसम साफ होने पर रेस्क्यू के लिए ड्रोन की भी मदद लेने की बात कह रहा है।

अभी जारी रेस्क्यू अभियान में बारिश सबसे बड़ी बाधा बन रही है। एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद सूचना मिली थी कि एक शव मनूणी खड्ड में देखा गया है, जिस पर जिला प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा था। रेस्क्यू टीम ने मौका से ऊपर की ओर प्रस्थान किया, तो दो शव मिले। जानकारी सामने आई है कि 13 लोग बाढ़ की चपेट में आए थे। इसमें पांच लोगों ने जंगल की तरफ भागकर जान बचाई थी, जिसमें एक युवक लापता हो गया था, जबकि चार लोग सुरक्षित पहुंच गए थे। इसके बाद कुल नौ लोग लापता चल रहे थे, जिसमें अब एक युवक के सुरक्षित मिलने पर आठ लोग बहे हैं, जिसमें पांच शव मिल गए हैं, जबकि तीन की तलाश जारी है।

एडीएम ने बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे तक इस बात की पुष्टि हो पाई थी कि छह लोग लापता हैं, जबकि एक जंगल की तरफ भागा है। अब तक पांच शव बरामद किए गए हैं, जबकि तीन लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन की ओर से प्रोजेक्ट में मौजूद श्रमिकों व ठेकेदारों की गणना की गई है। वहीं लेबर ठेकेदार गुरूवार को पुलिस थाना धर्मशाला के कार्यालय में इस घटना के संबंध में मिलने भी गए थे।

बरसात बन रही बाधा

एडीएम शिल्पी बेक्टा ने बताया कि रेस्क्यू में बरसात सबसे बड़ी बाधा बन रही है। प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटी हुई हैं तथा बारिश थम जाती है, तो लापता लोगों को ढूंढने के लिए ड्रोन का भी सहारा लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जल्द ढूंढ लिया जाएगा।

लापता लोगों की तलाश

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला के खनियारा में मनूणी खड्ड में प्रोजेक्ट में बहे मजूदरों के खोज को अभियान चलाया गया है। जिसमें पांच शवों को बरामद कर लिया गया है, उनमें एक शव को रेस्क्यू कर लाया जा रहा है। अन्य खोए हुए शवों को खोजने का भी प्रयास चल रहा है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल