Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी! • Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू • दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को... • 'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक • अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से भड़की कांग्रेस, अमेठी-रायबरेली पर कैसे मानेगी बात? • ‘बम वाली जैकेट पहनकर आर्मी का चेकपोस्ट उड़ा दूंगा’, कश्मीर को पुलवामा की तरह दहलाने की थी साजिश • 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की नापाक जासूसी कर रहा था दूसरा पड़ोसी! गुजरात के ऊपर तैनात कर रखी थीं 3 सैटेलाइट्स; दावा • 'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त • कॉफी जार में पत्थर जैसी जम गई तो 2 हैक से निकालें और जान लें कौन सी गलती ना करें • सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

दुनिया

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

25 नवंबर, 2026 10:54 AM

नई दिल्ली : कोलंबिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कार्टाजेना शहर में हथियारबंद बदमाशों ने एक सुपरमार्केट पर कब्जा कर कम से कम 25 लोगों को बंधक बना लिया। घटना के बाद पुलिस और सेना ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया। आसपास की इमारतों पर स्नाइपर तैनात किए गए और इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से ये जानकारी दी। राष्ट्रपति अबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने बताया कि नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने पहले नकदी ले जा रहे एक बख्तरबंद वाहन को लूटने की कोशिश की थी। हालांकि, सुरक्षा कैमरों की निगरानी कर रहे कर्मचारियों ने पुलिस को अलर्ट कर दिया, जिसके बाद बदमाश पास के एक सुपरमार्केट में घुस गए और वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया।

राष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि, बदमाशों ने शुरुआत में करीब 30 लोगों को बंधक बनाया था। इनमें से पांच बुजुर्ग महिलाओं को बाद में रिहा कर दिया गया। शेष लोगों को मुक्त कराने के लिए पुलिस और सैन्य बलों की विशेष इकाइयों को तैनात किया गया।

यह घटना कार्टाजेना के ला कास्टेलाना इलाके में स्थित एक्सितो सुपरमार्केट में हुई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में लोगों को सुपरमार्केट से बाहर भागते देखा गया। स्थानीय मीडिया ने आसपास की इमारतों पर तैनात स्नाइपरों की तस्वीरें भी प्रसारित कीं। कुछ फुटेज में सुपरमार्केट के भीतर लोग हाथ बंधे होने की स्थिति में खिड़कियों के पास घुटनों के बल बैठे दिखाई दिए। हालांकि, इन तस्वीरों और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

कार्टाजेना के ला कास्टेलाना इलाके स्थित एक्सितो सुपरमार्केट में मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को यह घटना हुई। राष्ट्रपति एबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला के अनुसार, हथियारबंद लोगों ने पहले एक मॉल से नकदी ले जा रहे बख्तरबंद वाहन को लूटने की कोशिश की। सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय होने और पुलिस के पहुंचने पर वे पास के सुपरमार्केट में घुस गए और वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया।

घटना के मद्देनजर कार्टाजेना के राफेल नुनेज हवाईअड्डे पर विमानों की लैंडिंग कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। बाद में उड़ान संचालन धीरे-धीरे बहाल किया गया।

राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया, "सुपरमार्केट में लोगों को बंधक बनाने वाले सामान्य अपराधी हैं और उनका किसी गुरिल्ला या अर्धसैनिक संगठन से जुड़ाव सामने नहीं आया है।" यह घटना ऐसे समय हुई है जब देश पहले से ही विद्रोही संगठनों के हमलों और संगठित अपराध की चुनौती से जूझ रहा है।

वहीं, मध्य कोलंबिया के विलाविसेंसियो शहर में मेटा प्रांत के गवर्नर कार्यालय को निशाना बनाकर विस्फोटकों से भरी कार में धमाका किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में 22 लोग घायल हुए और 80 से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचा। कार में लगभग 100 किलोग्राम विस्फोटक होने की बात सामने आई है। धमाके का असर घटनास्थल से 100 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित इमारतों तक पहुंचा। घायलों में पांच निजी सुरक्षा गार्ड भी शामिल हैं। इनमें से एक को सर्जरी करानी पड़ी।

मेटा प्रांत के सुरक्षा सचिव फ्रैंकलिन ओलिवोस ने इस हमले के पीछे एफएआरसी के विद्रोही गुट ईएमसी की 39वीं फ्रंट इकाई का हाथ होने का आरोप लगाया है। यह संगठन 2016 में हुए शांति समझौते का विरोध करता रहा है और दक्षिणी कोलंबिया के जंगलों के बड़े हिस्से में अपनी मौजूदगी बनाए हुए है।

देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में वेनेजुएला की सीमा के नजदीक स्थित कुकुटा शहर में भी पुलिस प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया। विस्फोटकों से लैस ड्रोन के हमले में एक दंपति और उनका 18 महीने का बच्चा घायल हो गया। पुलिस मुख्यालय के आसपास स्थित 60 से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा। कुछ मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं।

नॉर्टे दे सांतांदेर प्रांत के सुरक्षा सचिव जॉर्ज क्विंटेरो के अनुसार, ड्रोन हमले का निशाना पुलिस विभाग का मुख्यालय था। हालांकि, पुलिस के सिग्नल जाम करने वाले उपकरणों की वजह से ड्रोन अपने निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके और आसपास के रिहायशी इलाकों में विस्फोट हो गया। कुछ ड्रोन पुलिस परिसर के भीतर तक पहुंचने में सफल रहे, लेकिन वहां सीमित नुकसान हुआ।

अधिकारियों ने इस हमले के लिए तत्काल किसी संगठन को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। हालांकि, क्षेत्र में सक्रिय गुरिल्ला संगठन ईएलएन पहले भी ड्रोन हमलों में शामिल रहा है। संगठन की गतिविधियां कोका की खेती और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए चर्चित कैटाटुम्बो क्षेत्र में भी फैली हुई हैं। इसी पुलिस प्रतिष्ठान पर अगस्त में देसी मोर्टार से हमला किया गया था, जिसमें सात पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

इसके अलावा, सेसर प्रांत के कुरुमानी शहर में पुलिस थाने को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया। इसमें एक महिला पुलिस अधिकारी घायल हुई और पुलिस प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचा।

राष्ट्रपति एबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "आतंकवाद के सामने सरकार पीछे नहीं हटेगी।" उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने और क्षतिग्रस्त मकानों तथा सरकारी बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए व्यापक राहत योजना तैयार करने की बात कही है।

राष्ट्रपति ने कहा, "सरकार पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ेगी और हमलों के जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाकर न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।"

राष्ट्रपति दे ला एस्प्रिएला ने संगठित अपराध और अवैध सशस्त्र संगठनों के खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई की नीति अपनाई है। अक्टूबर में उन्होंने कुकुटा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने का आदेश दिया था। सरकार का उद्देश्य इन क्षेत्रों में नियंत्रण मजबूत करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

हालांकि, सैन्य कार्रवाई के बावजूद गुरिल्ला संगठनों की ओर से ड्रोन, विस्फोटकों और देसी हथियारों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी हुई है। अपेक्षाकृत कम लागत और आसानी से उपलब्ध तकनीक के कारण विस्फोटकों से लैस ड्रोन सुरक्षा बलों के लिए नई चुनौती बनते जा रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री

सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री