Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स में 850 अंकों की बढ़त पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच कीमती धातुओं ने पकड़ी रफ्तार, सोना 3 प्रतिशत उछला तो चांदी में 5 प्रतिशत की तेजी पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और हुमायूं कबीर साथ आए, कहा-कभी नहीं टूटेगा यह गठबंधन राहुल गांधी की सर्वदलीय बैठक से दूरी पर मनीषा कायंदे का तंज, कहा-नेता प्रतिपक्ष बदलने की जरूरत बिहार में पुलिसतंत्र पूरी तरह फेल, सरकार का इकबाल खत्म : तेजस्वी यादव कांग्रेस को शनिवार तक 24 अकबर रोड मुख्यालय खाली करने का नोटिस, पार्टी ने आवाज दबाने का लगाया आरोप मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया 'अपनी ही फिल्मों पर नहीं आती हंसी', प्रियदर्शन बोले- कॉमेडी बनाना सबसे मुश्किल काम

दुनिया

कंबोडिया में ‘डिजिटल अरेस्ट’ गैंग पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 105 भारतीय भी गिरफ्तार

24 जुलाई, 2025 07:15 PM

कंबोडिया में साइबर फ्रॉड और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी गिरोहों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई में 3,075 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं । कंबोडिया पुलिस ने यह अभियान देश के कई इलाकों में एक साथ चलाया और आरोपियों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी के नेटवर्क चलाने का आरोप है।

कैसे काम करता था ये गिरोह?
‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम में जालसाज लोगों को फोन कॉल या ऑनलाइन चैट के जरिए धमकाते थे कि उनका बैंक खाता, पासपोर्ट या डिजिटल डेटा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल है। इसके बाद डराकर उनसे मोटी रकम ऐंठी जाती थी। गिरोह के सदस्य खुद को इंटरपोल, पुलिस या कस्टम अधिकारी बताकर लोगों को वीडियो कॉल पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने की धमकी देते थे।

कई देशों के नागरिक शामिल
कंबोडिया पुलिस के मुताबिक इस गैंग में चीन, वियतनाम, म्यांमार और भारत समेत कई देशों के लोग शामिल थे। पिछले कुछ सालों में कंबोडिया में ऐसे फ्रॉड कॉल सेंटर तेजी से पनपे हैं, जहां से दुनियाभर में लोगों को शिकार बनाया जाता था।

भारतीय दूतावास कर रहा मदद
105 भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद भारतीय दूतावास कंबोडिया प्रशासन के संपर्क में है। भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि निर्दोष भारतीयों की रिहाई के लिए कानूनी मदद दी जाएगी और परिवारों से भी संपर्क किया जा रहा है। कंबोडियाई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को देश की साइबर अपराध से जुड़ी कड़ी धाराओं में मुकदमा झेलना पड़ेगा। जांच एजेंसियां इनसे इंटरनेशनल नेटवर्क और हवाला ट्रांजेक्शन के सुराग भी जुटा रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

मध्यस्थता की पेशकश के बावजूद ईरान का पाकिस्तान को झटका: सेलेन जहाज होर्मुज से लौटाया

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

‘ट्रंप जांच’ को लेकर सीनेट में हुई तकरार, रिपब्लिकन ने ‘मॉडर्न वॉटरगेट’ का किया जिक्र

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

आधुनिक युद्ध का नया चेहरा: पेंटागन ने साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क को अहम हथियार बताया

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान युद्ध का असर: अमेरिकी हथियारों पर बढ़ा दबाव, यूक्रेन की मदद पर संकट के बादल

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच शांति की पहल: वॉशिंगटन ने भेजा 15-सूत्रीय प्रस्ताव

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात