Saturday, July 11, 2026
BREAKING
Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए अजय देवगन की पिछली 5 फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई, इस फिल्म ने पहले दिन कमाए थे 43 करोड़ Ikka Review : सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम ड्रामा ने जीता दिल या किया निराश, जानें कैसी है फिल्म जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता

खेल

ऑपरेशन सिंदूर के डेलिगेशन से TMC ने किया किनारा, विदेश नहीं जाएंगे सांसद यूसुफ पठान

19 मई, 2025 01:13 PM

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने केंद्र को सूचित किया है कि उसने पहलगाम आतंकवादी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के वैश्विक अभियान के तहत कई देशों का दौरा करने वाले सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों से अपने सांसदों को वापस लेने का फैसला किया है। सूत्रों ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस ने प्रतिनिधिमंडलों के लिए चुने गए 51 राजनीतिक नेताओं, सांसदों और पूर्व मंत्रियों में पार्टी के एकमात्र प्रतिनिधि लोकसभा सांसद यूसुफ पठान को प्रतिनिधिमंडल से हटने का निर्देश दिया है।

तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि बिना किसी आधिकारिक स्पष्टीकरण के केंद्र सरकार को इस फैसले से अवगत करा दिया है। तृणमूल ने पुष्टि की है कि न तो श्री पठान और न ही उसके कोई अन्य सांसद राजनयिक मिशनों में भाग लेंगे। पार्टी के सूत्रों से पता चला है कि तृणमूल ने यह निर्णय सरकार की चयन प्रक्रिया से असंतुष्ट होने के कारण लिया गया है, जिसके बारे में उनका दावा है कि तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व से परामर्श किए बिना यह निर्णय लिया गया था।


तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा नेता सुदीप बंद्योपाध्याय द्वारा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देने और शामिल होने में असमर्थता व्यक्त करने के बाद केंद्र सरकार ने यूसुफ पठान को नामित किया था। शनिवार रात को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से फोन पर बात करते हुए यूसुफ पठान ने कहा कि वह कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी पार्टी से परामर्श करेंगे। बाद में विदेश मंत्रालय ने उनसे उनके पासपोर्ट विवरण के लिए संपर्क किया।

यूसुफ पठान जनता दल (यू) सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के उन नौ सदस्यों में शामिल थे जो इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर की यात्रा करेगा। प्रतिनिधिमंडल 21 मई को रवाना होने वाला है। इस टीम के अन्य सदस्य अपराजिता सारंगी (भाजपा), बृज लाल (भाजपा), जॉन ब्रिटास (माकपा), प्रदान बरुआ (भाजपा), हेमंग जोशी (भाजपा), पूर्व मंत्री खुर्शीद और पूर्व राजनयिक मोहन कुमार हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस के बाद तृणमूल कांग्रेस तीसरी राजनीतिक पार्टी है जिसने ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दर्शाने के लिए 31 देशों और यूरोपीय संघ में प्रतिनिधिमंडल भेजने की केंद्र सरकार की योजना की खुलेतौर पर आलोचना की है।

तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा, “कौन किस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होगा, यह भाजपा या सरकार द्वारा तय नहीं किया जा सकता है। किसी पार्टी के सांसद से संपर्क करना और पार्टी नेता से बात किए बिना या आधिकारिक तौर पर पत्र के माध्यम से संवाद किए बिना उनके पासपोर्ट विवरण मांगना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है।” पश्चिम बंगाल के केवल दो सांसद – भाजपा के समिक भट्टाचार्य और तृणमूल कांग्रेस के यूसुफ पठान – उन 51 राजनीतिक नेताओं, सांसदों और पूर्व मंत्रियों में शामिल थे, जो पार्टी लाइनों से अलग हैं और जो दुनिया की राजधानियों की यात्रा करने वाले सात प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा होंगे।

यूसुफ पठान के हट जाने के बाद हालांकि श्री भट्टाचार्य राज्य से एकमात्र प्रतिनिधि होंगे। श्री भट्टाचार्य वरिष्ठ भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाली टीम के आठ सदस्यों में से एक होंगे। यह प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क की यात्रा करेगा, तथा 23 मई को प्रस्थान करेगा। इस दल के अन्य सदस्य में दग्गुबत्ती पुरंदेश्वरी (भाजपा), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना -उद्धव), गुलाम नबी खटाना (मनोनीत), अमर सिंह (कांग्रेस), पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर और पूर्व राजनयिक पंकज सरन है।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी