Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज • केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम • Hamirpur: 153वें आईपीयू सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अनुराग ठाकुर • Himachal: टांडा मेडिकल कॉलेज में छेड़छाड़ की घटना पर CM सुक्खू ने लिया कड़ा संज्ञान, आरोपी लैब असिस्टैंट सस्पैंड • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

पंजाब

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

04 अक्टूबर, 2026 07:41 PM

जीरकपुर (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) : पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए राज्य कार्य योजना 2026-27 के तहत चलाए जा रहे ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के अंतर्गत आज जीरकपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के नगर पार्षदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर परिषद जीरकपुर के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह विर्क ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर अधिवक्ता आरती शर्मा ने ‘माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007’ संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को इस कानून के तहत प्राप्त अधिकारों, सुरक्षा एवं कानूनी सहायता के प्रावधानों के बारे में जागरूक किया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मोहाली श्रीमती नवदीप कौर ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 9 अक्टूबर 2026 को गुरुद्वारा साहिब बिशनपुरा, एम.सी. रोड, जीरकपुर में विशेष चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे इस विशेष चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के सदस्यों और अन्य बुजुर्गों को भी इसकी जानकारी दें।

शिविर के दौरान वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी प्रावधानों तथा उन्हें उपलब्ध सरकारी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा "वॉक फॉर नशा मुक्त युवा" में शामिल हुए

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान