Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

फीचर

‘डूबते को तिनके का सहारा’, बाढ़ से बचने के लिए 20 घंटे पेड़ पर बैठा रहा युवक

11 अगस्त, 2025 07:52 PM

मुरादाबाद। ‘डूबते को तिनके का सहारा’ इस मुहावरे को चरितार्थ करते हुए मुरादाबाद में एक युवक ने बाढ़ के पानी से जान बचाने के लिए पेड़ की एक टहनी का सहारा लिया। बाढ़ में फंसा युवक ने टहनी के सहारे पेड़ पर 20 घंटे तक बैठा रहा। एसडीआरएफ व पुलिस की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने युवक को सुरक्षित निकाला। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मैतरा निवासी सत्यपाल (22) रक्षाबंधन पर्व पर नौ अगस्त की शाम रझेड़ा स्थित रामगंगा नदी के पुल के समीप वह खुद को संभाल नहीं पाया और वह लगभग एक किलोमीटर तक बाढ़ के पानी में बहता चला गया था। इस दौरान उसे थाना मूंढापाण्डे क्षेत्र के रोंडा- झोंडा के इलाके में यूकेलिप्टस की टहनी का सहारा मिल गया और वह किसी तरह पेड़ पर चढ़ गया।

उसने अपने भाई वीरपाल को संभल में फोन कर घटना से संबंधित जानकारी देने की कोशिश की मगर पानी में भीगने के कारण मोबाइल बंद हो गया जिससे भाई को उसकी लोकेशन पता नहीं चल पाई। युवक शनिवार को रात भर पेड़ पर बैठा रहा। रविवार दोपहर लगभग एक बजे वीरपाल ने पुलिस चौकी रौंडा झोंडा थाना मूंढापाण्डे पर भाई सतपाल के रक्षाबंधन के दिन रझेड़ा बाढ़ में बह जाने की सूचना दी। मोबाइल बंद होने से पहले सत्यपाल ने परिजनों को सूचित किया था कि वह जंगल में एक पेड़ पर बैठा हुआ है।


सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना मूंढापाण्डे पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम व स्थानीय गोताखोरों को भी सूचना दे कर बुलवा लिया गया था। पीड़ित की लास्ट कॉल के आधार पर लोकेशन का पता लगाया गया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, हेड़ कांस्टेबल अजय कुमार एवं हेड कांस्टेबल राजकुमार द्वारा स्थानीय तैराकों की सहायता से काफ़ी गहरे जलभराव क्षेत्र में पीड़ित सत्यपाल को पेड़ से सुरक्षित उतार कर बाढ़ के सैलाब से सकुशल बाहर निकाल लाए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया। उसे अपने साथ ले गए। पुलिस के इस साहसिक कार्य की प्रशंसा की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने जन-सामान्य से अपील करते हुए कहा है की चूंकि रामगंगा नदी इस समय उफ़ान पर है ऐसे में बाढ़ या जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं। नदी नालों के पास सतर्कता बरतें एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल यूपी 112 अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या प्रशासन से संपर्क करें। रामगंगा नदी का जलस्तर घटने के बावजूद जिले के 60-65 गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं दूसरी ओर जिले की गांगन नदी में जलस्तर बढ़ रहा है।

अपर जिलाधिकारी ममता मालवीय ने पत्रकारों को बताया कि रामगंगा नदी का जलस्तर धीर-धीरे घट रहा है। स्थिति काबू में है। प्रभावित इलाकों में डायरिया और मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए 24 घंटे वोट एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। जिसमें सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे आक्सीजन सिलेंडर से लेकर ज़रुरी इंजेक्शन, और जीवन रक्षक दवाओं के साथ प्राथमिक उपचार मिल सकेगा यहां तक की गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए चिकित्सक और नर्स स्टाफ मौजूद रहेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी