Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• गुरुग्राम को मिलेगी ग्लोबल पहचान, 25 एकड़ में विकसित होगा विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर : नायब सिंह सैनी • हरियाणा में 8 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, सभी जिलों में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन : राव नरेंद्र सिंह • हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव • अम्बाला के लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात, सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए आगे आए कैबिनेट मंत्री अनिल विज • हरियाणा के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत, प्रदेश के करीब 39.89 लाख बीपीएल और एएवाई परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ... • मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज • केंद्र की वित्तीय मदद पर राजनीति कर रही हिमाचल सरकार : जयराम • Hamirpur: 153वें आईपीयू सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अनुराग ठाकुर • Himachal: टांडा मेडिकल कॉलेज में छेड़छाड़ की घटना पर CM सुक्खू ने लिया कड़ा संज्ञान, आरोपी लैब असिस्टैंट सस्पैंड • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

पंजाब

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

04 अक्टूबर, 2026 07:36 PM

साहिबजादा अजीत सिंह नगर : पंजाब सरकार के खेल विभाग द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में करवाए जा रहे जिला स्तरीय खेलों के आज तीसरे दिन विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।

एथलेटिक्स और खो-खो के मुकाबले सरकारी कॉलेज, फेज-6, मोहाली में करवाए गए। इसी प्रकार कबड्डी नेशनल स्टाइल, कबड्डी सर्कल स्टाइल, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, जूडो, टेबल टेनिस और गतका के मुकाबले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-78 में आयोजित हुए।

बॉक्सिंग, किक-बॉक्सिंग, वॉलीबॉल और तैराकी के मुकाबले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-63 में करवाए गए, जबकि हैंडबॉल और फुटबॉल के मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फेज-3बी-1, एस.ए.एस. नगर में हुए। वेटलिफ्टिंग के मुकाबले सेक्टर-80, मौली बैदवान में करवाए गए।

*एथलेटिक्स के परिणाम*

अंडर-21 वर्ग के शॉटपुट मुकाबले में संजीव गिर पुत्र श्री मोहन गिर, मोहाली ने पहला स्थान, जसप्रीत सिंह पुत्र श्री हरजीत सिंह, कुराली ने दूसरा स्थान और आर्यन चड्ढा पुत्र श्री नितिन चड्ढा, खरड़ ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-21 वर्ग के लंबी छलांग मुकाबले में सन्नी पुत्र श्री बिशनचंद, मोहाली ने पहला स्थान, अरमान खान पुत्र श्री जसविंदर खान, मोहाली ने दूसरा स्थान और बलविंदर सिंह तथा सतनाम सिंह, मोहाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

*जूडो के परिणाम*

अंडर-14 लड़कियों के 28 किलोग्राम भार वर्ग में समीरा, सेंट सोल्जर स्कूल, फेज-7 ने पहला स्थान, प्रियंका, सरकारी मिडिल स्कूल बड़माजरा ने दूसरा स्थान, जबकि सोनम और वशिंका, सरकारी प्राइमरी स्कूल बड़माजरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-14 लड़कियों के 32 किलोग्राम भार वर्ग में पिंकी, स्कूल ऑफ एमिनेंस, फेज-3बी-1 ने पहला स्थान, अनुषिका, सरकारी मिडिल स्कूल बड़माजरा ने दूसरा स्थान और अमनजोत, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-14 लड़कों के 30 किलोग्राम भार वर्ग में वंश, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीड़ा ने पहला स्थान, जश्नदीप सिंह, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीड़ा ने दूसरा स्थान तथा नीतिन और संजीव, सरकारी मिडिल स्कूल बड़माजरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

*बॉक्सिंग के परिणाम*

अंडर-21 लड़कों के 55-60 किलोग्राम भार वर्ग में अरमानजोत सिंह ने पहला स्थान, रोहित सिंह ने दूसरा स्थान और अयान डेगरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-21 लड़कियों के 51-54 किलोग्राम भार वर्ग में हरमीत कौर ने पहला स्थान और शिवानी कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

जिला खेल अधिकारी, एस.ए.एस. नगर श्रीमती उमेश्वरी शर्मा द्वारा विभिन्न खेल स्थलों का दौरा कर खेल मुकाबलों का जायजा लिया गया। उन्होंने विभिन्न खेल मैदानों में पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

जिला खेल अधिकारी ने खिलाड़ियों को पूरी खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लेने और जिले तथा पंजाब का नाम रोशन करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन मैदान में ईमानदारी, अनुशासन और पूरी मेहनत के साथ खेलना ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा "वॉक फॉर नशा मुक्त युवा" में शामिल हुए

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान