Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

पंजाब

हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा

03 सितंबर, 2026 07:31 PM

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाबियों की आवाज दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। हरसिमरत कौर बादल ने 'एक्स' पर लिखा, "आम आदमी पार्टी के राज में पंजाबियों की आवाज इस तरह दबाई जा रही है। इस वीडियो को ध्यान से देखिए। यह है तरीका जिससे भगवंत मान और उनके 'मास्टर' अरविंद केजरीवाल पंजाबियों को चुप करा रहे हैं।" उन्होंने बताया कि यह घटना सुनाम के शेरो गांव की है। वहां मुख्यमंत्री की एक फर्जी पीआर 'मिलनी' चल रही थी, तभी एक युवक ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ खुलकर विरोध किया। इसके कुछ मिनटों के भीतर ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और बेरहमी से पीटा।

हरसिमरत कौर बादल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह वीडियो इस बात का सबूत है कि कैसे 4 साल की पूर्ण सत्ता ने इस 'कॉमेडियन' को पूरी तरह से भ्रष्ट कर दिया है और उसे 'तानाशाह' में बदल दिया है।
उन्होंने कहा, "आज आम आदमी पार्टी के राज में कोई भी पंजाबी जो अपनी आवाज उठाता है या जवाबदेही मांगता है, उसे दबा दिया जाता है। पंजाब सब कुछ ध्यान से देख रहा है। और पंजाब इन सभी अन्यायों का बदला लेगा।"

बता दें कि हरसिमरत कौर बादल ने एक्स पोस्ट के साथ एक वीडियो भी अटैच किया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पंजाब के एक गांव में जब सीएम भगवंत मान एक सभा में बोल रहे होते हैं, तभी छत के ऊपर एक पंजाबी युवक उनका विरोध करने लगता है। तभी पुलिस वाले जल्दी से छत पर जाकर उसे हिरासत में ले लेते हैं।
इस पोस्ट के साथ उन्होंने 'पंजाब विरोधी आप' हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत...

Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत...

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें; अधिकारियों को उचित मांगों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें; अधिकारियों को उचित मांगों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए

गैंगस्टरां ते वार का 226वां दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 570 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 226वां दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 570 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश; 8 पिस्तौलों समेत दो गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश; 8 पिस्तौलों समेत दो गिरफ्तार

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई: 5 बाल विवाह समय रहते रोककर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया — डॉ. बलजीत कौर

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई: 5 बाल विवाह समय रहते रोककर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया — डॉ. बलजीत कौर

पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा 7 सितंबर को करवाये जायेंगे पीडीएस सुधारों और पोषण पर दो सेमिनार; 8 सितंबर को मैग्सीपा में होगा पुरस्कार समारोह

पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा 7 सितंबर को करवाये जायेंगे पीडीएस सुधारों और पोषण पर दो सेमिनार; 8 सितंबर को मैग्सीपा में होगा पुरस्कार समारोह

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'शिफ्टेड' दिखाने पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल, बोले- यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'शिफ्टेड' दिखाने पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल, बोले- यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई

नेपाल बाढ़ पीड़‍ितों की मदद को पंजाब से पहुंची टीम, 'निरपाख एड' लोगों तक पहुंचा रही जरूरी सामान

नेपाल बाढ़ पीड़‍ितों की मदद को पंजाब से पहुंची टीम, 'निरपाख एड' लोगों तक पहुंचा रही जरूरी सामान

डीएसपी गुरशेर संधू की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

डीएसपी गुरशेर संधू की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत