Thursday, August 13, 2026
BREAKING
दक्षता विकास केंद्र युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की आधारशिलाः नायब सैनीदक्षता विकास केंद्र युवाओं के कौशल, आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की आधारशिलाः नायब सैनी खरगे के संबोधन के बाद मंच का शुद्धिकरण संविधान में समानता की भावना का अपमान : सैलजा हरियाणाः मांगों को मनवाने के लिए रोडवेज कर्मचारी 5 सितंबर को राज्य व्यापी हड़ताल करेंगे हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर फिजियोथेरेपी एक्ट, 2020 को निरस्त करने को मंत्रिमंडल की मंजूरी हरियाणाः कैबिनेट ने निजी कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के नियमों को दी मंजूरी छात्रों के मुद्दों पर मिलकर लड़नी होगी लड़ाई, सामूहिक छात्र संघर्ष समिति का गठन होः दिग्विजय चौटाला अवैध रास्तों के निर्माण मामले में भगोड़े 2 आरोपी गिरफ्तार, 50-50 हजार रुपये का था इनाम हल्द्वानी की घटना के विरोध में 14 अगस्त को कांग्रेस करेगी जिला स्तरीय मार्च एवं सत्याग्रह HKRN बना युवाओं और कर्मचारियों के शोषण का अड्डा, रोजगार के नाम पर सरकार ने किया धोखा : राव नरेंद्र सिंह अकाल तख्त जत्थेदार ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की

पंजाब

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून सीजन में सड़क यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश

13 अगस्त, 2026 08:08 PM
चंडीगढ़ : पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब भवन में हुई बैठक के दौरान पंजाब भर में सड़क विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर यातायात नेटवर्क उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में 45000 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और नवीनीकरण के कार्य करवाए जा रहे हैं। बैठक के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले राज्य मार्गों और लिंक सड़कों से संबंधित चल रहे कार्यों की विधानसभा क्षेत्रवार और मंडलवार स्थिति का मूल्यांकन किया।

निर्धारित समय में कार्यों को पूरा करने पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून सीजन के दौरान विभागाधीन सड़कों का निरंतर निरीक्षण करके यातायात सुचारू बनाए रखा जाए। मानसून मौसम में जब लुक के कार्य नहीं चल सकते, डब्ल्यू. बी. एम. सड़कों की रोलिंग करके वर्षा के बाद लुक के कार्यों के लिए तैयार करने की भी सीख दी गई। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को प्रगति की दैनिक आधार पर निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके। गुरु रविदास जी के 650वें जन्म दिवस के संबंध में आदमपुर से लगते हाईवे कार्यों का भी जायजा लिया गया।

गुणवत्ता नियंत्रण पर जोर देते हुए लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को अच्छी गुणवत्ता के कार्य करवाने को सुनिश्चित करने की सरकार की नीति के बारे में अवगत कराया ताकि जनता का पैसा किसी भी रूप में बर्बाद न हो। उन्होंने आगे निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारियों द्वारा हर स्तर पर निरंतर जांच और निरीक्षण किया जाए ताकि जमीनी स्तर पर उच्च मानकों को सख्ती से बनाए रखा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे हर चरण में आवश्यक साइन बोर्ड, लेन मार्किंग और गुणवत्ता नियंत्रण मानदंडों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि फ़ंड से संबंधित बकाया मांगों को तुरंत दर्ज करके भुगतान किए जाएं ताकि कार्यों की प्रगति में कोई देरी न हो।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही पुनः कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

बैठक में सचिव लोक निर्माण रवि भगत, संयुक्त सचिव अमरबीर सिद्धू, इंजीनियर-इन-चीफ श्री गगनदीप सिंह, मुख्य इंजीनियर श्री अनिल गुप्ता, श्री अर्शदीप सिंह, तथा सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सहित कार्यकारी इंजीनियर शामिल थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अकाल तख्त जत्थेदार ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की

अकाल तख्त जत्थेदार ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की

स्वर्ण मंदिर पहुंचे यूके सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी, पंजाब-यूके के बीच सीधी उड़ानों की वकालत

स्वर्ण मंदिर पहुंचे यूके सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी, पंजाब-यूके के बीच सीधी उड़ानों की वकालत

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने निंदा की

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने निंदा की

पटियाला में पिटबुल कुत्ते ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

पटियाला में पिटबुल कुत्ते ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

अमृतसर में सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल से संबंधित पांच व्यक्ति 7 पिस्तौल और 2 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

अमृतसर में सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल से संबंधित पांच व्यक्ति 7 पिस्तौल और 2 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

एस.आई.आर. 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: अनिंदिता मित्रा, सीईओ पंजाब

एस.आई.आर. 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: अनिंदिता मित्रा, सीईओ पंजाब

पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति

पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति

‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से पंजाब को भारत का रोड सेफ्टी हब बनाएगी

‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से पंजाब को भारत का रोड सेफ्टी हब बनाएगी

महाराष्ट्र में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे के अंदर हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल,CM फडणवीस ने ली जानकारी, जांच के निर्देश

महाराष्ट्र में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे के अंदर हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल,CM फडणवीस ने ली जानकारी, जांच के निर्देश

भाजपा के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहा 'अकाली दल' - हरपाल सिंह चीमा

भाजपा के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहा 'अकाली दल' - हरपाल सिंह चीमा