Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

खेल

'हमें इस तरह के नतीजे की उम्मीद नहीं थी', भारत की हार से टूटा फैंस का दिल

17 नवंबर, 2025 07:30 AM

कोलकाता भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 30 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। टीम इंडिया महज 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी, लेकिन दूसरी पारी में सिर्फ 93 रन ही बना सकी। भारत की इस हार ने फैंस को काफी निराश किया है।

मुकाबला खत्म होने के बाद मुकेश ने आईएएनएस से कहा, "हमें भारत की जीत की उम्मीद थी, लेकिन शायद पिच ने बल्लेबाजों को सपोर्ट नहीं किया। उम्मीद के मुताबिक मैच नहीं हुआ। हालांकि, हमें गेंदबाजों को विकेट लेते देखकर अच्छा लगा, लेकिन हम यहां भारत की जीत देखने आए थे। हार से हम थोड़ा निराश हैं। 124 रन का लक्ष्य ज्यादा नहीं था। भारत के पास पर्याप्त समय था। बल्लेबाजों को टिककर खेलने की जरूरत थी।"

सुधीर भारत के जीतने की उम्मीद लेकर स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन टीम इंडिया की हार के बाद उन्होंने दुखी मन से कहा, "भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। पंत ने जल्दबाजी में शॉट लगाए। तेजी से खेलने की वजह से मैच जल्द समाप्त हुआ। यही हार की वजह रही।"

देवाशीष घोष ने कहा, "साउथ अफ्रीका ने अंतिम 3 विकेट शेष रहते शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन भारत की बल्लेबाजी निराशाजनक रही। कप्तान गिल भी इस पारी में नहीं खेल सके।"

आदित्य ने कहा, "हमें भारत की हार का अफसोस है। हमें उम्मीद थी कि भारत इस मुकाबले को जीतेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। भारत के पास जीत का शानदार मौका था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने सीरीज में लीड बना ली। हमें इस तरह के नतीजे की उम्मीद नहीं थी।"

साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में महज 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त हासिल की।

साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 153 रन बनाए। इसी के साथ भारत को जीत के लिए 124 रन का आसान लक्ष्य मिला, लेकिन टीम इंडिया दूसरी पारी में सिर्फ 93 रन ही बना सकी। कप्तान गिल चोट की वजह से बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

PCB की दखलअंदाजी ने कोच पद से इस्तीफे के लिए किया मजबूर: गैरी कर्स्टन

PCB की दखलअंदाजी ने कोच पद से इस्तीफे के लिए किया मजबूर: गैरी कर्स्टन

IPL 2026: 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र

IPL 2026: 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल