Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

भारत-चीन सहयोग को नई गति देने पर जोर, राजदूत विक्रम दोरैस्वामी की क्वानझोउ में अहम बैठक

10 जुलाई, 2026 02:50 PM

भारत के चीन में राजदूत विक्रम दोरैस्वामी ने गुरुवार को चीन के फुजियान प्रांत के क्वानझोउ में पार्टी सचिव झांग यिगोंग से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा करते हुए भारत-चीन संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा
बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि राजदूत दोरैस्वामी और झांग यिगोंग के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और संस्कृति के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार पर विचार-विमर्श किया। साथ ही भारत और क्वानझोउ के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए इन्हें भविष्य के सहयोग का मजबूत आधार बताया।

7वीं सदी के काइयुआन मंदिर का किया दौरा
राजदूत दोरैस्वामी और भारत के महावाणिज्य दूत गिंस मैटम ने क्वानझोउ स्थित 7वीं सदी के प्रसिद्ध काइयुआन मंदिर का भी दौरा किया। मंदिर के मुख्य मोंक वेन शी दे शेंग ने उनका स्वागत किया। भारतीय दूतावास के अनुसार, काइयुआन मंदिर भारत और चीन के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक है। इसकी कला और वास्तुकला में स्थानीय चीनी शैली के साथ प्राचीन भारतीय परंपराओं की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

सीपीआईएफए प्रमुख से भी हुई मुलाकात
इससे पहले बुधवार को राजदूत दोरैस्वामी ने चाइनीज पीपल्स इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन अफेयर्स (सीपीआईएफए) के अध्यक्ष वू केन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रैक-2 और ट्रैक-1.5 संवादों के माध्यम से दोनों देशों के बीच लोगों के स्तर पर संपर्क बढ़ाने में संस्थान की भूमिका की सराहना की।

उपविदेश मंत्री हुआ चुनयिंग से भी हुई थी बातचीत
सप्ताह की शुरुआत में राजदूत दोरैस्वामी ने चीन के विदेश मंत्रालय की उपमंत्री हुआ चुनयिंग से अपनी पहली औपचारिक मुलाकात की थी। दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व की उस साझा सोच को आगे बढ़ाया जाए, जिसका उद्देश्य भारत और चीन के बीच स्थिर, सकारात्मक और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंध विकसित करना है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी