Saturday, October 03, 2026
BREAKING
• NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश • हरियाणा में 2 एच.सी.एस. अधिकारियों ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड : नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से आज तक एक ही उपमंडल में एस.डी.एम. पद पर तैनात • चरखी दादरी में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रितु श्योराण का सम्मान, मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बढ़ाया हौसला • ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन भाटिया की भतीजी स्व. सीमा के निधन पर जताया दुख • जो सही है वही कर रहे है मुख्य चुनाव आयुक्त, तिकड़मबाजी से बने फर्जी वोट काटना उनका काम : अनिल विज • हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा • समस्या की जानकारी, समाधान और फिर नागरिक से पुष्टि—तभी माना जाएगा शिकायत का वास्तविक निस्तारण : मुख्यमंत्री सैनी • हरियाणा लोक भवन में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि • कैप्टन स्मित मच्छार ने 174 जिंदगियां बचाकर भारत का नाम रोशन किया : अनिल विज • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

दुनिया

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप का किया शुभारंभ

10 जुलाई, 2026 02:52 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ और विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन भी मौजूद रहीं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल संबंधों को नई मजबूती देने के उद्देश्य से दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप का शुभारंभ किया।

खेल सहयोग को नई दिशा देगा रोडमैप
भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप का उद्देश्य खेल प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, खेल विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल उद्योग तथा निवेश जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करना है। रोडमैप में भारत-ऑस्ट्रेलिया युवा खेल महोत्सव आयोजित करने का भी प्रस्ताव शामिल है। दोनों नेताओं ने खेल क्षेत्र में बढ़ते सहयोग का स्वागत किया।

खेल संबंधों के जश्न में जुटीं खेल हस्तियां
इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ और लिसा स्थलेकर प्रमुख रहे। कार्यक्रम में खेल, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच बढ़ते संपर्क को भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी का अहम आधार बताया गया।

‘खेल लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खेल लोगों को एकजुट करने का अनूठा माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह रोडमैप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल साझेदारी को और अधिक विविध, व्यापक और मजबूत बनाएगा। प्रधानमंत्री ने महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई भी दी।

बड़े खेल आयोजनों से बढ़ेंगे नए अवसर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिहाज से एक महत्वपूर्ण दशक में प्रवेश कर रहे हैं। भारत वर्ष 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया 2032 के ब्रिस्बेन ओलंपिक की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि ये बड़े आयोजन खेल और उससे जुड़े उद्योगों में दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसर पैदा करेंगे।

युवा खिलाड़ियों से की मुलाकात
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट के प्रदर्शनी मुकाबलों में हिस्सा ले रहे युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होते खेल संबंधों तथा दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ते संपर्क का प्रतीक माना जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी