Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया मजबूत भारत का अहम स्तंभ

10 जुलाई, 2026 02:51 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

पीएम मोदी ने बताया मजबूत और सुरक्षित भारत का सूत्रधार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत को मजबूत, सुरक्षित और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनकी गहरी समझ प्रशंसनीय है। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

नितिन गडकरी और मनोहर लाल ने दी बधाई
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने उन्हें भाजपा परिवार का वरिष्ठ सदस्य और लोकप्रिय जननेता बताते हुए शुभकामनाएं दीं।

योगी आदित्यनाथ ने बताया प्रेरणा का स्रोत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह को प्रखर वक्ता और जनप्रिय राजनेता बताते हुए कहा कि उनका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की।

भजनलाल शर्मा, नायब सैनी और रेखा गुप्ता ने भी दी शुभकामनाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजनाथ सिंह का नेतृत्व राष्ट्र की सुरक्षा, सामर्थ्य और गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में प्रेरणादायी रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनके श्रेष्ठ स्वास्थ्य और कीर्तिमय जीवन की कामना की। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच और संकल्प से भारत का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार सशक्त हो रहा है। उन्होंने स्वदेशी रक्षा उत्पादन और सैन्य आधुनिकीकरण में राजनाथ सिंह के योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी