Friday, August 14, 2026
BREAKING
तिरंगा हमारी आन, बान, मान, सम्मान और शान; तिरंगे को लेकर आज अम्बाला की जनता सड़कों पर झूमी : अनिल विज हरियाणा व पंजाब के राज्यपालों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की शिष्टाचार भेंट मतदाता सूची में नाम जरूर जांचें, 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे नागरिक : ए. श्रीनिवास गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब मामले में निष्पक्ष और संवेदनशील रवैया अपनाए सरकार और दर्ज मामले वापिस ले : भूपेंद्र हुड्डा राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं अंबाला में सिख संगत पर लाठीचार्ज और आंसू गैस की कार्रवाई भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता का प्रमाण : राव नरेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ खड़गे की सभा के बाद मंच का ‘शुद्धिकरण’ संविधान और समानता का अपमान : कुमारी सैलजा 'पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं', अपने ऊपर हुए हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल 500 किलो हेरोइन तस्करी मामले में एनआईए ने अमृतसर में अनवर मसीह की संपत्ति जब्त की

पंजाब

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पी एस एम) और पुलिस पदक (एम एस एम) की घोषणा की

14 अगस्त, 2026 07:15 PM
चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाब पुलिस के उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नामों की घोषणा की है, जिन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पी एस एम ) तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (एम एस एम) से सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए बरनाला के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इसी प्रकार, दो आईपीएस अधिकारियों—आई जी पी इंटेलिजेंस (एडमिन) बाबू लाल मीना और आई जी पी प्रोविजनिंग डॉ. एस. भूपति तथा छह पी पी एस अधिकारियों—एस पी पी बी आई संगरूर नवरीत सिंह विर्क, डीएसपी मुख्यालय संगरूर करनैल सिंह, डीएसपी सिक्योरिटी सुभाष चंद, डीएसपी सी आई डी यूनिट अमृतसर संजीव कुमार, एसीपी उत्तरी अमृतसर गगनदीप सिंह और डीएसपी जहान खेलां जसवीर सिंह को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
इनके अलावा पदक प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में इंस्पेक्टर रशपाल सिंह, इंस्पेक्टर निर्मल सिंह और ए एस आई निर्मल सिंह शामिल हैं। कुल 11 अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने तथा पूरी पंजाब पुलिस फोर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

इन सम्मान को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, पेशेवर दक्षता और अनुकरणीय सेवाओं का गौरवपूर्ण सम्मान बताते हुए डीजीपी ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरी पंजाब पुलिस के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि इससे पुलिस बल को ड्यूटी के उच्च मानकों को बनाए रखने तथा पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की मान्यता पुलिस बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को और अधिक समर्पण, ईमानदारी तथा पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि सीमा से लगे पंजाब जैसे राज्य में, जहां पुलिस के सामने सुरक्षा संबंधी अनेक जटिल चुनौतियां रहती हैं, ऐसे सम्मान और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

'पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं', अपने ऊपर हुए हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल

'पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं', अपने ऊपर हुए हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल

500 किलो हेरोइन तस्करी मामले में एनआईए ने अमृतसर में अनवर मसीह की संपत्ति जब्त की

500 किलो हेरोइन तस्करी मामले में एनआईए ने अमृतसर में अनवर मसीह की संपत्ति जब्त की

सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर संतोष के जज्बे को हरसिमरत कौर ने सराहा

सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले इंस्पेक्टर संतोष के जज्बे को हरसिमरत कौर ने सराहा

Rupnagar के लोगों को बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

Rupnagar के लोगों को बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

Breaking: सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुनाने वाले पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग

Breaking: सुखबीर बादल को धार्मिक सजा सुनाने वाले पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर फायरिंग

गैंगस्टरां ते  वार का 206वां दिन: पंजाब पुलिस की 613 स्थानों पर छापेमारी; 368 काबू

गैंगस्टरां ते  वार का 206वां दिन: पंजाब पुलिस की 613 स्थानों पर छापेमारी; 368 काबू

बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला

बुड्ढे नाले की जल्द होगी सफाई, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना के हैबोवाल में कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की रखी आधारशिला

पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 27 प्रतिष्ठित हस्तियों को ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से किया जाएगा सम्मानित

पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 27 प्रतिष्ठित हस्तियों को ‘पंजाब सरकार प्रमाण-पत्र-2026’ से किया जाएगा सम्मानित

‘द पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ ट्रीज़ बिल, 2026’ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित क्षेत्र बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा: लाल चंद कटारूचक्क

‘द पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ ट्रीज़ बिल, 2026’ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित क्षेत्र बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा: लाल चंद कटारूचक्क

सुखबीर बादल का हालचाल जानने पर हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार, कहा-आपके नेक व्यवहार से प्रभावित हूं

सुखबीर बादल का हालचाल जानने पर हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार, कहा-आपके नेक व्यवहार से प्रभावित हूं