Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

स्वच्छता के संदेश के साथ धूरी में निकली जागरूकता रैली

24 सितंबर, 2026 07:42 PM

धूरी : नगर कौंसिल धूरी की ओर से शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान के तहत विशेष जागरूकता मुहिम चलाई गई। इसके तहत नगर कौंसिल की प्रधान अमरजोत कौर बाजवा ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एस.डी. स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ द्वारा भी स्वच्छता मुहिम में सक्रिय सहयोग दिया गया।

इस अवसर पर प्रधान अमरजोत कौर बाजवा ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना प्रत्येक शहरवासी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर कौंसिल द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि घरों और दुकानों से निकलने वाले सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखा जाए तथा इसे निर्धारित डस्टबिनों या कचरा एकत्र करने वाले साधनों में ही डाला जाए। उन्होंने कहा कि कचरे को अलग-अलग रखने से कचरा एकत्र करने वाले पिकर्स और सफाई कर्मचारियों को वेस्ट मटेरियल एकत्र करने तथा इसके उचित निपटारे में भी आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि शहरवासियों के सहयोग से धूरी शहर पहले की तुलना में काफी साफ-सुथरा हो रहा है और इस सफाई व्यवस्था को आगे भी बरकरार रखने के लिए नगर कौंसिल द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर एस.डी. स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए रैली में भाग लिया और लोगों को अपने आसपास सफाई रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कार्यसाधक अधिकारी गुरविंदर सिंह, काउंसलर राजीव चौधरी, सुशील रानी, बिल्ला सिंह, शशि देवी, एस.आई. राजेश कुमार, नवदीप कुमार सहित एस.बी.एम. टीम मौजूद थी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष