Friday, August 14, 2026
BREAKING
2030 तक भारत में कोयले की मांग 1.6 अरब टन पहुंचने का अनुमान: कोयला सचिव स्वतंत्रता दिवस: इस बार लाल किला की प्राचीर से 15 अगस्त को पीएम मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड सुखबीर बादल का हालचाल जानने पर हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार, कहा-आपके नेक व्यवहार से प्रभावित हूं हंगामे के बीच सीमित रहा संसद के मानसून सत्र का कामकाज विभाजन विभीषिका अनगिनत लोगों के संघर्ष, साहस, त्याग और धैर्य की स्मृति है: राजनाथ सिंह भारत और लाइबेरिया ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर देश के तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज पीएम मोदी का संदेश- ‘एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें’

पंजाब

सुखबीर बादल का हालचाल जानने पर हरसिमरत कौर ने पीएम मोदी का व्यक्त किया आभार, कहा-आपके नेक व्यवहार से प्रभावित हूं

14 अगस्त, 2026 12:19 PM

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर शुक्रवार को हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनका हालचाल जाना। सुखबीर सिंह की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है।

हरसिमरत कौर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री जी, मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने सरदार सुखबीर सिंह बादल जी की सेहत के बारे में जानने के लिए व्यक्तिगत रूप से फोन किया और महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक गुरुद्वारा साहिब के अंदर उन पर हुए कायराना हमले के बाद उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

इस मुश्किल समय में आपकी चिंता, समर्थन और शुभकामनाएं हम सभी परिवार वालों, हमारी पार्टी और पंजाब के लोगों के लिए बहुत मायने रखती है। आपके इस नेक व्यवहार से मैं बहुत प्रभावित हूं। मैं इस बात के लिए भी आपकी आभारी हूं कि आपने इस घटना का तुरंत संज्ञान लिया और केंद्रीय जांच एजेंसियों को जांच में महाराष्ट्र पुलिस के साथ तालमेल बिठाने के निर्देश दिए।

एक और सोशल मीडिया पोस्ट में हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह का अभार व्यक्त किया। ‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र के एक गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल जी पर हुए हमले के बाद, उनका हाल-चाल जानने के लिए संपर्क करने पर मैं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं।”

उन्होंने लिखा, “इस मुश्किल समय में आपकी व्यक्तिगत चिंता और दिलासा देने वाली बातों के लिए मैं आपका आभारी हूं। इस दुखद घटना की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के आपके संकल्प के लिए धन्यवाद। यह घटना महान सिख धर्म के मूल सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है।”

ज्ञात हो, महाराष्ट्र के नांदेड़ में माता साहेब गुरुद्वारा के पास कल गुरुवार को उन पर हमला किया गया था। एक निहंग हमलावर ने कृपाण से उन पर वार कर दिया था।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अकाल तख्त जत्थेदार ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की

अकाल तख्त जत्थेदार ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की

स्वर्ण मंदिर पहुंचे यूके सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी, पंजाब-यूके के बीच सीधी उड़ानों की वकालत

स्वर्ण मंदिर पहुंचे यूके सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी, पंजाब-यूके के बीच सीधी उड़ानों की वकालत

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने निंदा की

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने निंदा की

पटियाला में पिटबुल कुत्ते ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

पटियाला में पिटबुल कुत्ते ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून सीजन में सड़क यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मानसून सीजन में सड़क यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश

अमृतसर में सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल से संबंधित पांच व्यक्ति 7 पिस्तौल और 2 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

अमृतसर में सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल से संबंधित पांच व्यक्ति 7 पिस्तौल और 2 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

एस.आई.आर. 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: अनिंदिता मित्रा, सीईओ पंजाब

एस.आई.आर. 2026: पंजाब में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: अनिंदिता मित्रा, सीईओ पंजाब

पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति

पंजाब ने राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य सुधारों को दी नई गति

‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से पंजाब को भारत का रोड सेफ्टी हब बनाएगी

‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ एआई, ड्रोन और सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से पंजाब को भारत का रोड सेफ्टी हब बनाएगी

महाराष्ट्र में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे के अंदर हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल,CM फडणवीस ने ली जानकारी, जांच के निर्देश

महाराष्ट्र में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे के अंदर हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल,CM फडणवीस ने ली जानकारी, जांच के निर्देश