Friday, July 11, 2025
BREAKING
एफटीए से कृषि क्षेत्र को मिली नई उड़ान, बांटे गए 25 करोड़ सॉयल हेल्थ कार्ड : पीयूष गोयल पीएम मोदी पांच देशों की सफल यात्रा के बाद दिल्ली लौटे जनरेटिव एआई पर बढ़ता भरोसा, 2025 तक वैश्विक खर्च 14.2 अरब डॉलर के पार होने की संभावना सीएम फडणवीस ने ‘सिंदूर ब्रिज’ का किया उद्घाटन, बोले- ‘गुलामी की निशानी को हटा रहे हैं’ रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की अहम बैठक, अमित शाह की मौजूदगी में 20 एजेंडों पर मंथन ओपेक के साथ साझेदारी पर भारत का भरोसा, हरदीप सिंह पुरी ने दिया सहयोग को मजबूत करने पर जोर पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘भारत को आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सराहनीय’ प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की दीं शुभकामनाएं गुरु पूर्णिमा पर अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी में उमड़े श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी डाक विभाग ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

पंजाब

सुखदेव सिंह ढींडसा और संजय वर्मा समेत कई हस्तियों को पंजाब विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि

10 जुलाई, 2025 04:42 PM

 पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत आज श्रद्धांजलि सभा के साथ हुई, जिसमें कई प्रमुख हस्तियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसाऔर अबोहर के व्यापारी संजय वर्मा समेत कई लोगों को सदन में भावुक माहौल में याद किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव ढींढसा को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

सुखदेव सिंह ढींढसा, जो शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं, का निधन 28 मई 2025 को हुआ था। उन्होंने न केवल संगरूर से लोकसभा सदस्य के रूप में सेवा दी, बल्कि वाजपेयी सरकार में मंत्री पद पर भी कार्य किया। उनका अंतिम संस्कार 30 मई को उनके पैतृक गांव उभांवाल (संगरूर) में सरकारी सम्मान के साथ किया गया था। अंतिम विदाई में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया था।

अबोहर के कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा को भी किया गया याद

हाल ही में गोलियों से हत्या के शिकार हुए अबोहर के व्यापारी संजय वर्मा को भी विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई। उनकी हत्या ने राज्यभर में सनसनी फैला दी थी और व्यापारिक समुदाय में भारी रोष देखने को मिला था। सदन में उनके शांतिप्रिय और सामाजिक योगदानों को याद किया गया।

याद किए गए अन्य दिवंगत जन

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उन सभी प्रमुख व्यक्तियों को याद किया गया, जिनका हाल ही में निधन हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके योगदानों का उल्लेख करते हुए शोक संदेश पढ़ा और सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

बिजली मंत्री ने इंजी. रविन्द्र सिंह सैनी को पी. एस. ई. आर. सी. के सदस्य के तौर पर दिलाई शपथ

बिजली मंत्री ने इंजी. रविन्द्र सिंह सैनी को पी. एस. ई. आर. सी. के सदस्य के तौर पर दिलाई शपथ

पौधारोपण अभियान को मिल रही गति, वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क मैदान में सक्रिय

पौधारोपण अभियान को मिल रही गति, वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क मैदान में सक्रिय

लुधियाना में बोरी से शव मिलने की सुलझी गुत्थी, ह*त्या की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

लुधियाना में बोरी से शव मिलने की सुलझी गुत्थी, ह*त्या की वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

जालंधर-पठानकोट National Highway पर तेज़ रफ्तार कार बनी काल! मंजर देख कांप उठे लोग!

जालंधर-पठानकोट National Highway पर तेज़ रफ्तार कार बनी काल! मंजर देख कांप उठे लोग!

सरकारी बसों की हड़ताल के कारण सवारियां परेशान, की जा रही ये मांग

सरकारी बसों की हड़ताल के कारण सवारियां परेशान, की जा रही ये मांग

Punjab में अगले 24 घंटे भारी, इन 4 जिलों को जारी हुआ Alert

Punjab में अगले 24 घंटे भारी, इन 4 जिलों को जारी हुआ Alert

Punjab में बड़ा आतंकी प्लान हुआ Fail! जंगल से मिला खतरनाक हथियारों का जखीरा

Punjab में बड़ा आतंकी प्लान हुआ Fail! जंगल से मिला खतरनाक हथियारों का जखीरा

पंजाब के इस ज़िले में आम बताकर फेंकी गई बोरी, जब खुली तो सामने आई खौफनाक सच्चाई!

पंजाब के इस ज़िले में आम बताकर फेंकी गई बोरी, जब खुली तो सामने आई खौफनाक सच्चाई!

पंजाब : प्लेवे स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी, जानिए इसके पीछे क्या है बड़ा कारण?

पंजाब : प्लेवे स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी, जानिए इसके पीछे क्या है बड़ा कारण?

धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को मिलेगा 1500 रुपये प्रति एकड़ सम्मान राशि : डिप्टी कमिश्नर

धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को मिलेगा 1500 रुपये प्रति एकड़ सम्मान राशि : डिप्टी कमिश्नर