Thursday, July 02, 2026
BREAKING
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार फीफा विश्व कप: बाइचुंग भूटिया ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल का समर्थन किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बोलती है इंग्लैंड की तूती, सेमीफाइनल में आसान नहीं प्रोटियाज टीम की राह न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बेन सियर्स हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा

पंजाब

Punjab में बड़ा आतंकी प्लान हुआ Fail! जंगल से मिला खतरनाक हथियारों का जखीरा

09 जुलाई, 2025 03:03 PM

पंजाब में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान के तहत AGTF (एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। खुफिया सूचना के आधार पर गुरदासपुर जिले के घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में घातक हथियार बरामद हुए हैं। जंगल में छिपाकर रखे गए हथियारों में दो AK-47 राइफलें, 16 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन और दो P-86 हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। ये हथियार कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थित आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के गुर्गों को सौंपे जाने वाले थे।

पंजाब में फैलानी थी दहशत, रच रहे थे बड़ा हमला

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये हथियार बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा पंजाब में आतंकी वारदातों को अंजाम देने के मकसद से भेजे गए थे। टास्क फोर्स ने वक्त रहते इस साजिश को पकड़कर राज्य को एक बड़ी तबाही से बचा लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रिंदा नेटवर्क लगातार पंजाब में अस्थिरता फैलाने की कोशिशों में जुटा हुआ है, लेकिन पंजाब पुलिस की सतर्कता से उनकी एक और चाल विफल कर दी गई है।

केस दर्ज, संदिग्धों की तलाश में टीमें अलर्ट

गुरदासपुर के पुराना शाला थाने में इस मामले में विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। AGTF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें अब उन लोगों की तलाश में जुट गई हैं, जिन तक ये हथियार पहुंचाए जाने थे।

“राज्य की सुरक्षा के लिए कोई कोताही नहीं” – पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस ने ऑपरेशन के बाद बयान जारी कर कहा कि, “राज्य में शांति और सुरक्षा को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। पंजाब पुलिस हर उस नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो आतंक फैलाने की नीयत रखता है।”

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार