Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बोलती है इंग्लैंड की तूती, सेमीफाइनल में आसान नहीं प्रोटियाज टीम की राह

02 जुलाई, 2026 05:05 PM

महिला टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को लंदन के केनिंग्टन ओवर मैदान पर खेला जाना है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में मेजबान टीम का साउथ अफ्रीका के खिलाफ बोलबाला रहा है।

टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 23 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि सिर्फ 5 मैचों में प्रोटियाज टीम को जीत नसीब हुई है। यानी इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड का पूरी तरह से दबदबा रहा है।

हालांकि, साल 2023 में खेले गए टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को धूल चटाई थी। वहीं, 2025 में हुए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भी इंग्लिश टीम साउथ अफ्रीका से पार नहीं पा सकी थी। साउथ अफ्रीका अपने इसी प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

इंग्लैंड ने इस विश्व कप में अब तक शानदार क्रिकेट खेली है। ग्रुप स्टेज के पांचों मुकाबले जीतकर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है। बल्लेबाजी में डैनी व्याट का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। वह 5 मुकाबलों में 94 की औसत और 153 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 282 रन बना चुकी हैं। वहीं, गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुई हैं।

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका ने 'ग्रुप ऑफ डेथ' को पार करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। टीम की ओर से मारिजाने कैप का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। वहीं, बल्लेबाजी में ताजमिन ब्रिट्स एक शतक समेत 3 मुकाबलों में 174 रन बना चुकी हैं और साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही हैं।

कैप ने टीम की तरफ से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 7 विकेट निकाले हैं। नई गेंद से शबनम इस्माइल अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं। हालांकि, टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट का बल्ला अब तक पूरी तरह से खामोश नजर आया है। वोल्वार्ट ने 5 पारियों में 117 रन बनाए हैं। सेमीफाइनल में टीम को उनसे दमदार प्रदर्शन की आस होगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई