Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

समाजिक सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए कैबिनेट के बड़े फैसले: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर

17 नवंबर, 2025 07:31 AM

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक कल्याण सेवाओं को मज़बूत करने के लिए एक बड़े कदम के तहत, राज्य की पूर्ण कैबिनेट ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णयों को मंज़ूरी दी है। यह जानकारी साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और पूरी कैबिनेट का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ये फैसले राज्य के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि कैबिनेट ने बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारी के 16 नए पदों को भरने की मंज़ूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला और बाल कल्याण योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण सुधार आएंगे और इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी तरीक़े से लागू किया जा सकेगा।

इस संदर्भ में डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि खाली पड़े 19 बाल विकास प्रोजेक्ट अधिकारियों (सी.डी.पी.ओ.) के पदों को भरने की प्रक्रिया पहले से ही जारी थी। अब कैबिनेट द्वारा 16 नए पदों की मंज़ूरी मिलने के बाद कुल 35 सी.डी.पी.ओज़. के पद पी.पी.एस.सी. के माध्यम से भरे जाएंगे, जिससे बाल विकास सेवाओं की कार्यकुशलता में बड़ा सुधार आएगा।

ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण हेतु, कैबिनेट ने ट्रांसजेंडर मामलों से संबंधित नियम बनाने और उनमें संशोधन करने का पूर्ण अधिकार सामाजिक सुरक्षा विभाग को सौंपने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इससे ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़ी नीतियों को और संवेदनशील, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से लागू किया जा सकेगा।

जरूरतमंद लड़कियों और महिलाओं की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए, कैबिनेट ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सैनिटरी पैड वितरित करने के लिए 53 करोड़ रुपये की मंज़ूरी प्रदान की है। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि यह योजना लाखों लड़कियों और महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म संबंधी जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगी।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व और जन-केंद्रित दृष्टिकोण पर बोलते हुए, डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मौजूदा सरकार कमजोर वर्गों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कैबिनेट के ये ताज़ा फैसले जनता के कल्याण के प्रति मुख्यमंत्री मान की अटूट प्रतिबद्धता और पंजाब के लोगों के लिए वास्तविक, जमीनी सुधार लाने की दूरदर्शी सोच को दर्शाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन