Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

पंजाब कांग्रेस में मचा हड़कंप, राजा वड़िंग को लेकर जारी हो गए सख्त आदेश

12 नवंबर, 2025 05:42 PM

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की मुश्किलें लगातार बढ़ती नज़र आ रही हैं। पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने वड़िंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 दिनों के भीतर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार, आयोग ने यह आदेश पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ की गई कथित नस्लभेदी टिप्पणी को लेकर जारी किए हैं। इस मामले में बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद कपूरथला पुलिस ने वड़िंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

गढ़ी ने इस मामले में डीएसपी हरगुरदेव सिंह को चंडीगढ़ तलब कर पूछा कि अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में 8 दिनों के भीतर राजा वड़िंग को गिरफ्तार किया जाए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वड़िंग के बयान से जुड़ा वीडियो फिलहाल फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने में 7 से 10 दिन का समय लग सकता है।

आयोग अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि, “राजा वड़िंग कोई रॉबिनहुड नहीं हैं कि उन्हें खोजा न जा सके। वे पंजाब में खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पा रही, यह अस्वीकार्य है।” बता दें कि 4 नवंबर को तरनतारन के एक गांव में आयोजित सभा के दौरान राजा वड़िंग ने पूर्व मंत्री बूटा सिंह को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद से वड़िंग विपक्ष और सामाजिक संगठनों के निशाने पर हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन