Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

बैडमिंटन : फुर्ती और सटीकता का खेल, जिसने ओलंपिक में जमाई धाक

17 नवंबर, 2025 07:29 AM

नई दिल्ली बैडमिंटन एक ऐसा रोमांचक खेल है, जिसमें खिलाड़ी की गति, फुर्ती और सटीकता दर्शकों का उत्साह बढ़ाती है। आज यह खेल बहुत लोकप्रिय है और ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ चुका है।

भले ही बैडमिंटन का इतिहास प्राचीन काल से जुड़ा है, लेकिन इसका आधुनिक रूप भारत के 'पूना' खेल से विकसित हुआ। ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों ने भारत के पुणे शहर में इस खेल को शुरू किया था। यही वजह रही कि इसे 'पूना' नाम दिया गया।

1873 में अंग्रेज सैनिक इस खेल को अपने देश ले गए। 'ड्यूक ऑफ ब्यूफोर्ट' ने ब्रिटेन में इस खेल का एक संस्करण पेश किया। ड्यूक ऑफ ब्यूफोर्ट का निवास ग्लूस्टरशायर में स्थित 'बैडमिंटन हाउस' था। ऐसे में उन्होंने इस खेल को अपने घर के नाम पर 'बैडमिंटन' नाम दिया।

साल 1877 में बाथ बैडमिंटन क्लब ने इस खेल के लिए लिखित नियमों का पहला सेट तैयार किया और साल 1893 में इंग्लैंड में बैडमिंटन संघ की स्थापना हुई, जिसने इसके आधुनिक नियमों को संहिताबद्ध किया। करीब 16 साल बाद वर्ष 1899 में पहली ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ, लेकिन ओलंपिक तक पहुंच बनाने में इस खेल को लंबा इंतजार करना पड़ा।

ओलंपिक में पहली बार साल 1972 में एक प्रदर्शनी खेल के रूप में इसकी शुरुआत हुई। 1992 बार्सिलोना ओलंपिक में इसे पुरुष और महिला एकल और युगल स्पर्धाओं के साथ एक आधिकारिक ओलंपिक खेल बनाया गया। 1996 अटलांटा ओलंपिक में मिश्रित स्पर्धाओं की शुरुआत हुई।

कोर्ट पर खेले जाने बैडमिंटन में 'बेस्ट ऑफ थ्री गेम' खेले जाते हैं, जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी या टीम 21 अंक हासिल करते हुए गेम अपने नाम करता है। इसके लिए लिए दो अंकों का अंतर अनिवार्य है। हालांकि, अगर दोनों खिलाड़ी 29-29 अंक तक पहुंच जाएं, तो गेम में अगला अंक जो खिलाड़ी हासिल करेगा, वो गेम जीत लेगा। इसे 'डेथ प्वाइंट' कहा जाता है।

दीपांकर भट्टाचार्य, मधुमिता बिष्ट, सैयद मोदी, पुलेला गोपीचंद, प्रकाश पादुकोण के दौर ने भारत में बैडमिंटन की लोकप्रियता बढ़ी।

1992 बार्सिलोना ओलंपिक में दीपांकर भट्टाचार्य पुरुष एकल में तीसरे दौर तक पहुंचे, जबकि मधुमिता बिष्ट महिला एकल स्पर्धा में दूसरे दौर में जगह बनाई। 2000 सिडनी ओलंपिक में पुलेला गोपीचंद ने ओलंपिक डेब्यू में ही अंतिम 16 में जगह बनाई। 2004 एथेंस ओलंपिक में अपर्णा पोपट और निखिल कनेटकर को महिला और पुरुष एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी। 2008 बीजिंग ओलंपिक में साइना नेहवाल क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं, लेकिन अनूप श्रीधर पुरुष एकल के दूसरे दौर से बाहर हो गए।

आखिरकार, साल 2012 में साइना नेहवाल ने ब्रॉन्ज जीतकर भारत को बैडमिंटन में पहला ओलंपिक मेडल दिलाया।

इसके बाद 2016 रियो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल अपेन नाम किया और फिर 2020 टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

पीवी सिंधु बैडमिंटन में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं। 2024 ओलंपिक में लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष एकल शटलर बने।

ओलंपिक में भारत का इस खेल में गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग सुविधाएं, बेहतरीन कोचिंग स्टैंडर्ड और सरकार के समर्थन ने इस खेल में भारत की उम्मीदों को बढ़ाया है। अगर युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन इसी तरह निखरता रहा, तो भारतीय शटलर ओलंपिक में अधिक से अधिक पदक देश को दिला सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव