Thursday, July 09, 2026
BREAKING
एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी भूमि रिकॉर्ड और डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के एकीकरण पर मंथन, ULPIN-DIGIPIN तालमेल को मिलेगा बढ़ावा मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए पीएम मोदी, आर्थिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर एसएआई और सफदरजंग स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के बीच एमओयू, स्पोर्ट्स साइंस और एथलीट देखभाल को मिलेगा बढ़ावा डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट पिनाका का सफल उड़ान परीक्षण किया ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद गुजरात के डेटा सेंटर लक्ष्यों की तुलना में डिप्टी सीएम संघवी ने विफल सेमीकंडक्टर पहलों पर उठाए सवाल

खेल

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

11 मई, 2026 11:49 AM

आईपीएल 2026 धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। रविवार को टूर्नामेंट में दो दमदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को हराया, तो दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को शिकस्त दी। 4 विकेट लेकर आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया है।

भुवनेश्वर ने एमआई के खिलाफ 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले। इसके साथ ही, उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में शानदार छक्का लगाते हुए आरसीबी को रोमांचक जीत दिलाई। आईपीएल 2026 में बेहतरीन लय में दिखाई दिए भुवनेश्वर कुमार इस सीजन अब तक 11 मुकाबलों में 21 विकेट निकाल चुके हैं। उन्होंने अंशुल कंबोज की बादशाहत को खत्म कर दिया है।

अंशुल 19 विकेट के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। वहीं, कगिसो रबाडा 18 विकेट के साथ तीसरे और एलएसजी के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव 16 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में चौथे पायदान पर काबिज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज ईशान मलिंगा 16 विकेट चटकाकर पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। राशिद खान 15 विकेट के साथ छठे नंबर पर हैं।

ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही है। क्लासेन ने इस सीजन में खेले 11 मुकाबलों में अब तक 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 494 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा 11 मुकाबलों में 475 रन बनाकर दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल 468 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 462 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर हैं, जबकि साई सुदर्शन 440 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वैभव सूर्यवंशी 11 मुकाबलों में 440 रन बनाकर पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन 430 रनों के साथ छठे नंबर पर हैं। सैमसन ने रविवार को एलएसजी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 14 गेंदों में 28 रन बनाए।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा