Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

12 मई, 2026 01:40 PM

धर्मशाला : आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 3 विकेट से हराया। जीत के साथ ही डीसी ने अंक तालिका में एक पायदान की छलांग लगाई है और अब टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है। डीसी के अब 12 मुकाबलों में 10 प्वाइंट हो गए हैं।

वहीं, लगातार चौथी हार के बाद भी पीबीकेएस चौथे स्थान पर बनी हुई है। अंक तालिका में नंबर एक की कुर्सी पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का कब्जा बरकरार है। 11 मुकाबलों में आरसीबी के 14 प्वाइंट हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) 14 प्वाइंट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। गुजरात टाइटंस के भी 14 प्वाइंट हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है।

चेन्नई सुपर किंग्स 11 मुकाबलों में 12 प्वाइंट लेकर अंक तालिका में पांचवें नंबर पर काबिज है। राजस्थान रॉयल्स के भी 12 प्वाइंट हैं और वह छठे नंबर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और टीम के अभी 10 मुकाबलों में 9 प्वाइंट हैं। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुके हैं।

पंजाब किंग्स ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाए। टीम की तरफ से श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 59 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, प्रियांश आर्या ने 33 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। कूपर कोनोली ने 27 गेंदों में 38 रनों का योगदान दिया। वहीं, सूर्यांश शेडगे ने 8 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए।

हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने 211 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। डीसी की तरफ से अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन बनाए। अंत के ओवरों में माधव तिवारी ने 8 गेंदों में नाबाद 18 रन बनाए, तो आकिब नबी डार ने 2 गेंदों में 10 रन बनाकर डीसी को 3 विकेट से जीत दिलाई।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे