Friday, July 10, 2026
BREAKING
वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस: स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा ही भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला IVF क्लीनिकों को लेकर बड़ा फैसला, NCW ने कानूनों की समीक्षा के लिए पैनल का किया गठन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप का किया शुभारंभ राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया मजबूत भारत का अहम स्तंभ भारत-चीन सहयोग को नई गति देने पर जोर, राजदूत विक्रम दोरैस्वामी की क्वानझोउ में अहम बैठक डीपीआईआईटी ने फुटवियर उद्योग को दी बड़ी राहत, गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन आईटीएडीसी बनेंगे वस्त्र उद्यमियों और एमएसएमई के लिए वन-स्टॉप केंद्र, गिरिराज सिंह ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा में 18 बड़े फैसले, साइबर से रक्षा तक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार नागपुर में शुरू हुई तीसरी ब्रिक्स परिवहन कार्य समूह की बैठक, टिकाऊ परिवहन पर मंथन पीएम मोदी ने दिया निःस्वार्थ सेवा और समर्पण का संदेश

खेल

चार सबसे छोटे लक्ष्य, जिनका साउथ अफ्रीका ने टेस्ट में सफलतापूर्वक बचाव किया

17 नवंबर, 2025 07:30 AM

कोलकाता साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 30 रन से अपने नाम किया। भारतीय टीम महज 124 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी थी, लेकिन साउथ अफ्रीका ने मेजबान टीम की मंशा पर पारी फेर दिया। यह साउथ अफ्रीका की ओर से सफलतापूर्वक बचाव किया गया दूसरा सबसे छोटा लक्ष्य था।

दक्षिण अफ्रीका की टीम साल 1994 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी के मैदान पर 117 रन के लक्ष्य का बचाव कर चुकी है। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में इस टीम ने 146 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया था। यह मैच साल 1997 में खेला गया। इस टीम ने साल 2000 में श्रीलंका के विरुद्ध कैंडी में खेले गए टेस्ट में 177 रन के लक्ष्य का बचाव किया था।

यह भारत में टेस्ट मैचों में सफलतापूर्वक बचाव किया गया दूसरा सबसे छोटा लक्ष्य भी रहा। टीम इंडिया ने साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वानखेड़े के मैदान पर 107 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया था। वहीं, साल 2024 में इसी मैदान पर न्यूजीलैंड ने भारत के विरुद्ध 147 रन के लक्ष्य का बचाव किया था।

यह भारत की ओर से टारगेट का पीछा करते हुए ऐसा दूसरा न्यूनतम स्कोर था, जिसे टीम इंडिया हासिल नहीं कर सकी। इससे पहले साल 1997 में भारत को ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज के विरुद्ध सिर्फ 120 रन का टारगेट मिला था, लेकिन टीम इंडिया उस मुकाबले को जीत नहीं सकी।

कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में महज 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 189 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 30 रन की मामूली बढ़त हासिल की।

साउथ अफ्रीका ने कप्तान टेंबा बावुमा (नाबाद 55) की मदद से दूसरी पारी में 153 रन बनाए। इसी के साथ टीम इंडिया को जीत के लिए 124 रन का टारगेट मिला, लेकिन टीम इंडिया ने 93 के स्कोर तक अपने 9 विकेट गंवा दिए। चोटिल कप्तान शुभमन गिल इस पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा