Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

Punjab Breaking : बड़ी आतंकी साजिश हुई नाकाम, 10 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी ख़बर

13 नवंबर, 2025 04:51 PM

लुधियाना: लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने राज्य में अस्थिरता फैलाने की एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस की समय पर और समन्वित कार्रवाई से एक संभावित ग्रेनेड हमला टल गया, जिससे असंख्य निर्दोष जानें बचीं।

इस मामले में दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि विदेश में बैठे उनके हैंडलर , जिनके पाकिस्तान से संबंध होने की आशंका है, की तलाश की जा रही है। इस प्रकरण में गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (UAPA) की धाराएं लगाई गई हैं और विदेश में सक्रिय आरोपियों के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी किए गए हैं।

मीडिया को संबोधित करते हुए श्री स्वप्न शर्मा, आईपीएस, कमिश्नर पुलिस, लुधियाना ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर लुधियाना पुलिस ने एफआईआर नंबर 150 दिनांक 27.10.2025 थाना जोधेवाल में विस्फोटक अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 113 के तहत मामला दर्ज किया। यह एफआईआर निम्नलिखित आरोपियों के विरुद्ध दर्ज की गई :

1. कुलदीप सिंह, निवासी श्री मुक्तसर साहिब

2. शेखर सिंह, निवासी श्री मुक्तसर साहिब

3. अजय सिंह @ अजय, निवासी श्री मुक्तसर साहिब

मामले की गंभीरता को देखते हुए, डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) तथा डीसीपी (शहर) की निगरानी में विशेष टीमें गठित की गईं ताकि शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) ने अपने विदेशी हैंडलरों के माध्यम से आरोपियों को लुधियाना के घनी आबादी वाले क्षेत्र में ग्रेनेड हमला करने का कार्य सौंपा था, जिसका उद्देश्य प्रदेश में दहशत फैलाना था।

आगे की जांच में विदेशी मास्टरमाइंड्स की पहचान इस प्रकार हुई:

1. अजय @ अजय मलेशिया, निवासी मलेशिया, स्थायी निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान

2. जस बेहबल (वर्तमान में मलेशिया में)

3. पवनदीप, निवासी मलेशिया, स्थायी निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान

ये तीनों विदेश में एक साथ रहते हैं और इनके संपर्क में स्थानीय सहयोगी अमरीक सिंह तथा परमिंदर @ चिरी थे, जो इनके लिए पहले मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहे हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अजय (मलेशिया) का भाई विजय, जो राजस्थान के गंगानगर जेल में एनडीपीएस अधिनियम के तहत वाणिज्यिक (Commercial) मात्रा वाले केस में बंद था, को भी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया क्योंकि उसने आरोपियों के बीच संपर्क स्थापित करने में भूमिका निभाई थी।

जांच से पंजाब में ग्रेनेड की डिलीवरी में शामिल स्थानीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ। इन स्थानीय सप्लायरों / सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है:

1. सुखजीत सिंह @ सुख बराड़, निवासी फरीदकोट

2. सुखविंदर सिंह, निवासी फरीदकोट

3. करणवीर सिंह @ विक्की, निवासी श्रीगंगानगर, राजस्थान

4. साजन कुमार @ संजू, निवासी श्री मुक्तसर साहिब

उन्होंने मीडिया को यह भी बताया कि आरोपियों से एक चीनी हेंड ग्रेनेड नंबर 86P 01-03 632, एक ब्लैक किट, और दस्ताने बरामद किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर श्री स्वप्न शर्मा ने कहा कि लुधियाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने देशविरोधी तत्वों की नापाक मंशा को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों से संभावित सीमा-पार संबंधों की जांच अभी जारी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस