Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

कोलकाता टेस्ट मेें जुरेल की एंट्री, नीतीश रेड्डी बाहर

13 नवंबर, 2025 02:01 PM

कोलकाता ; भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने अपने संयोजन को लगभग तय कर लिया है। टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे ने बुधवार को पुष्टि की कि विकेटकीपर-बल्लेबाज धु्रव जुरेल पहले टेस्ट में खेलेंगे, जबकि ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को बाहर बैठना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास संयोजन को लेकर साफ रणनीति है। पिछले छह महीनों में धु्रव का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में बंगलुरू में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो शतक लगाए हैं, इसलिए वह निश्चित रूप से इस हफ्ते खेलेंगे।

कोलकाता में होने वाला यह मुकाबला सीरीज का पहला टेस्ट है और टीम इंडिया का लक्ष्य शानदार शुरुआत करना होगा। दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों में जुरेल का चयन टीम को संतुलन और गहराई दोनों देगा। टीम इंडिया टेस्ट चैंपियंस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी जीतना चाहेगी। इससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए उनका दावा और मजबूत होगा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला कल से

साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से 18 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। इस टेस्ट सीरीज के बाद तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।

गिल ने कबूल किया ट्रिपल चैलेंज

इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना बहुत चुनौतीपूर्ण होता है। कम ही खिलाड़ी इस चुनौती पर खरे उतरते हैं। टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने कहा कि शुभमन गिल ने यह ट्रिपल चैलेंज कबूल किया है। 26 वर्षीय गिल ने पिछले कुछ समय में सभी फॉर्मेट में लगातार भारतीय टीम के लिए मैच खेले हैं, जिससे उनके वर्कलोड को लेकर काफी चर्चा हुई। टेन डोएशे ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सभी फॉर्मेट में खेलना बेहद चुनौतीपूर्ण है। यही वजह है कि आप कम ही खिलाडिय़ों को सभी फॉर्मेट में खेलते हुए देखते हैं। शुभमन ने इस चैलेंज को स्वीकार किया है और इसके लिए तैयार हैं। खिलाड़ी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

भारत को घर में हराने को तैयार

भारत में टेस्ट मैच जीते हुए दक्षिण अफ्र्रीका को 15 साल हो चुके हैं, लेकिन स्पिनर केशव महाराज का कहना है कि उनकी टीम इस बार इतिहास बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीरीज से पहले महाराज ने कहा कि टीम का पूरा ध्यान भारत में जीत की कमी को खत्म करने पर है। उन्होंने कहा कि टीम में भारत को भारत में हराने की जबरदस्त भूख और चाहत है। यह शायद हमारी टीम के लिए सबसे कठिन टूअर में से एक है। हर पीढ़ी के लिए यह हमेशा एक बड़ी परीक्षा रही है, और हम इसे अपनी प्रगति को परखने के अवसर के रूप में देखते हैं। बाएं हाथ के स्पिनर ने बताया कि भारत का दौरा टीम के विकास का अगला कदम है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव