Friday, July 10, 2026
BREAKING
वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला गौरव खन्ना को नहीं जानते हैं राम कपूर, कहा- कभी नहीं देखा, लोग बोले- जलन दिख रही है जावेद जाफरी का दावा इस वजह से नहीं बन पाए A लिस्ट स्टार, बोले- सलमान खान के साथ भी ऐसा हुआ गोविंदा गोली लेकर पहुंचे पत्नी सुनीता आहूजा से लॉक अप 2 में मिलने, बोले- मार ले अब मुझे Cocktail 2 Box Office Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने पूरे किए तीन हफ्ते, क्या छू पाएगी सौ करोड़ का आंकड़ा

खेल

भारत की विश्व कप विजेता महिला टीम की बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात संभव : सूत्र

03 नवंबर, 2025 06:43 PM

नई दिल्ली : वनडे विश्व कप खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को राजधानी दिल्ली में रहेगी। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान टीम के खिलाड़ियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हो सकती है।

आईएएनएस को जानकारी मिली है कि नवी मुंबई में मौजूद खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मंगलवार शाम तक नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे और बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद अपने-अपने घर लौट जाएंगे।

हालांकि अभी तक किसी आधिकारिक 'विक्ट्री परेड' की योजना नहीं बनाई गई है, लेकिन इस खिताबी जीत के बाद सम्मान के तौर पर 51 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा की गई है। यह राशि खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और पांच सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति के बीच बांटी जाएगी।

भारत ने लीग चरण में लगातार तीन हार के बाद शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, जहां उसने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड 339 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। आखिरकार रविवार को, भारत ने खचाखच भरे स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के सामने पहली बार महिला क्रिकेट में विश्व कप खिताब जीता।

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में शेफाली वर्मा (87) और दीप्ति शर्मा (58) का अहम योगदान रहा। विपक्षी टीम की ओर से अयाबोंगा खाका ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में महज 246 रन पर सिमट गई। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 98 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले, जबकि शेफाली वर्मा को 2 विकेट हाथ लगे। टीम इंडिया ने 52 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास