Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

मनोरंजन

गौरव खन्ना को नहीं जानते हैं राम कपूर, कहा- कभी नहीं देखा, लोग बोले- जलन दिख रही है

10 जुलाई, 2026 03:37 PM

राम कपूर इन दिनों शो लॉक अप 2 में नजर आ रहे हैं। शो में वह बतौर कंटेस्टेंट बनकर गए हैं। हाल ही में शो में गौरव खन्ना आए अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करने के लिए। दोनों के बीच के कई मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुए, लेकिन इस दौरान राम ने जो कहा वो सुनकर दर्शक भी हैरान हो गए। राम का कहना है कि वह गौरव को नहीं जानते हैं कि वह कौन हैं।

राम ने पूछा गौरव कौन हैं
दरअसल, जब गौरव, आकांक्षा से बात कर रहे थे तब राम, धीरज से पूछते हैं कि ये क्या करते हैं? धीरज बोलते हैं कि वह एक्टर हैं तो राम फिर पूछते हैं कि क्या वह पॉपुलर हैं? मैंने क्योंकि कभी देखा नहीं, लेकिन शायद इसलिए भी क्योंकि मैं अब कुछ देखता नहीं टीवी पर।

वहीं गौरव फिर जब राम से मिलते हैं तो वह उन्हें गले लगाते हैं और बोलते हैं कि आपको दोबारा देखकर अच्छा लगा।

लोगों के रिएक्शन
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोगों के काफी रिएक्शन भी आ रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि ये तो साफ दिखा रहा है कि उनके मन में जलन है। तो किसी ने लिखा कि अगर सलमान खान, गौरव को जानते हैं तो राम कैसा नहीं जानते होंगे। वहीं एक ने लिखा कि थोड़ा तो भाई को ये बोलने से पहले झिझिकना था। हालांकि राम के फैंस ने एक्टर को पूरा सपोर्ट किया है और लिखा कि उन्होंने साफ कहा है कि वह अब कंटेंट नहीं देखते हैं तो हो सकता है ना जानते होंगे।

राम का करियर टीवी शोज और फिल्में
बता दें कि राम टीवी के पॉपुलर एक्टर रहे हैं और एक समय पर टीवी के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर भी थे। वह शो कसम से से काफी फेमस हुए थे और फिर बड़े अच्छे लगते हैं शो से तो घर-घर छा गए थे। इसके बाद वह कई शो जैसे मंशा, दिल की बातें दिल ही जानें, घर एक मंदिर और कर ले तू मोहब्बत में नजर आए थे। वह फिर कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं जैसे मॉनसून वेडिंग, एक मैं और एक तू, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हमशक्ल्स, माई, शादी के साइड इफेक्ट्स और थप्पड़।

गौरव खतरों के खिलाड़ी में आएंगे नजर
वहीं गौरव की बात करें तो उन्होंने ये प्यार ना होगा कम शो से शुरुआत की थी। इसके बाद वह तेरे बिन, प्रेम या पहेली- चंद्रकांता शोज में काम कर चुके हैं। इसके बाद वह अनुपमा शो में आए जिसमें अनुज के किरदार से उन्होंने सबका दिल जीत लिया। फिर उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में परफॉर्म किया और इसके बाद बिग बॉस 19 और दोनों ही शो के वह विनर रहे हैं। अब वह खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाले हैं जिसकी शुरुआत 1 अगस्त से होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

जावेद जाफरी का दावा इस वजह से नहीं बन पाए A लिस्ट स्टार, बोले- सलमान खान के साथ भी ऐसा हुआ

जावेद जाफरी का दावा इस वजह से नहीं बन पाए A लिस्ट स्टार, बोले- सलमान खान के साथ भी ऐसा हुआ

गोविंदा गोली लेकर पहुंचे पत्नी सुनीता आहूजा से लॉक अप 2 में मिलने, बोले- मार ले अब मुझे

गोविंदा गोली लेकर पहुंचे पत्नी सुनीता आहूजा से लॉक अप 2 में मिलने, बोले- मार ले अब मुझे

Cocktail 2 Box Office Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने पूरे किए तीन हफ्ते, क्या छू पाएगी सौ करोड़ का आंकड़ा

Cocktail 2 Box Office Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने पूरे किए तीन हफ्ते, क्या छू पाएगी सौ करोड़ का आंकड़ा

श्रेया कालरा का शॉकिंग दावा- शिवांगी जोशी को डेट के दौरान कुशाल टंडन ने किए थे उन्हें मैसेज, बोलीं- उन्होंने मुझे...

श्रेया कालरा का शॉकिंग दावा- शिवांगी जोशी को डेट के दौरान कुशाल टंडन ने किए थे उन्हें मैसेज, बोलीं- उन्होंने मुझे...

YRKKH Twist: न फूफा-सा और न अरमान, इस शख्स को मिलेगी पौद्दार फर्म की जिम्मेदारी; घर में आएंगी खुशियां

YRKKH Twist: न फूफा-सा और न अरमान, इस शख्स को मिलेगी पौद्दार फर्म की जिम्मेदारी; घर में आएंगी खुशियां

टॉक्सिक के तबाही गाने को 24 घंटे में 16 मिलियन+ व्यूज, बोल्ड सीन्स पर लोग बोले- RIP सेंसरबोर्ड

टॉक्सिक के तबाही गाने को 24 घंटे में 16 मिलियन+ व्यूज, बोल्ड सीन्स पर लोग बोले- RIP सेंसरबोर्ड

सीमा सजदेह से तलाक पर अब सोहेल खान बोले- मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं

सीमा सजदेह से तलाक पर अब सोहेल खान बोले- मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं

मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने...

मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की..., शिल्पा शिंदे पर भड़कीं हिना खान, कहा- वो 'बिग बॉस' कभी भी जीत नहीं पाती अगर उसने...

राजेश शर्मा की हालत गंभीर, एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने दी पूरी घटना की जानकारी, AICWA ने उठाए सवाल

राजेश शर्मा की हालत गंभीर, एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने दी पूरी घटना की जानकारी, AICWA ने उठाए सवाल

सैफ अली खान से एक सीन नं*गे में करवाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक्टर ने बदले में रख दी थी ये डिमांड

सैफ अली खान से एक सीन नं*गे में करवाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक्टर ने बदले में रख दी थी ये डिमांड