Friday, July 10, 2026
BREAKING
टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’ वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

राष्ट्रीय

चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला

10 जुलाई, 2026 03:40 PM

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को संपत्ति विवाद के एक मामले में सुनवाई करते हुए एक बेहद अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि कोई भी शख्स अपनी भतीजी के पति को 'घरदामाद' मानकर संपत्ति का अधिकार नहीं दे सकता, जब तक कि यह साबित न हो जाए कि समाज में ऐसी कोई प्रथा है।

जस्टिस संजय करोल और जस्टिस एन कोटिस्वर सिंह की पीठ ने झारखंड के उरांव आदिवासी समुदाय से जुड़े एक संपत्ति विवाद में यह फैसला सुनाया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत और झारखंड हाईकोर्ट के फैसलों को भी पलट दिया। निचली अदालतों ने बिना किसी पुख्ता सबूत के संपत्ति पर अधिकार के दावे को स्वीकार कर लिया था।

क्या है पूरा मामला?
विवाद झारखंड के एक उरांव आदिवासी परिवार की पैतृक संपत्ति को लेकर शुरू हुआ था। पुनाई उरांव नाम के व्यक्ति की तरफ से दावा किया गया कि उसके पत्नी के चाचा लेदुरा उरांव ने उसे 'घरदामाद' के रूप में स्वीकार किया था, क्योंकि लेदुरा उरांव की अपनी कोई संतान नहीं थी। इसी आधार पर वे संपत्ति के उत्तराधिकार का दावा कर रहे थे। हालांकि एक दूसरे भाई के बेटे बेजला उरांव ने इस दावे को अदालत में चुनौती दी थी। बेजला उरांव ने दावा किया कि चाचा लेदुरा और भोउला की मृत्यु के बाद वे परिवार के निकटतम पुरुष उत्तराधिकारी हैं इसलिए पैतृक संपत्ति पर कानूनी रूप से उनका ही अधिकार बनता है। उनका कहना था कि उरांव समुदाय की प्रथा में ऐसी किसी परंपरा ही नहीं है कि कोई चाचा अपनी भतीजी के पति को घरदामाद बनाकर संपत्ति सौंप दे।

क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कस्टमरी लॉ यानी परंपरागत कानून के बुनियादी सिद्धांतों पर जोर डालते हुए कहा कि जो व्यक्ति किसी विशेष परंपरा या प्रथा का दावा करता है, उसे साबित करने की पूरी जिम्मेदारी भी उसी की होती है। केवल यह कह देना काफी नहीं है कि विपक्षी दल इस प्रथा के खिलाफ कुछ साबित नहीं कर पाया। जस्टिस संजय करोल की अगुवाई वाली पीठ ने पाया कि रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों से यह तो साबित होता है कि एक घरदामाद को अपने 'ससुर' की संपत्ति में तो अधिकार मिल सकता है, लेकिन ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया गया जिससे यह पता चले कि यह नियम चाचा पर भी लागू होता है।

अदालत ने आगे कहा कि किसी भी प्रथा को कानूनन मान्यता देने के लिए गवाहों और सबूतों के जरिए यह साबित करना होगा कि वह प्रथा समाज में लंबे समय से लगातार उपयोग और अभ्यास में है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “यह कहीं भी स्थापित नहीं हुआ है कि कानून के तहत कोई चाचा अपनी भतीजी के पति को अपने घरदामाद के रूप में स्वीकार कर सकता है।”

सुप्रीम कोर्ट ने सबूतों और उरांव समुदाय के कानूनों का आकलन करने के बाद याचिकाकर्ता बेजला उरांव की अपील को स्वीकार कर लिया। अदालत ने फैसला सुनाया कि ससुर की संपत्ति पर घरदामाद के अधिकार की मान्यता की प्रथा के अलावा, बचाव पक्ष किसी भी अन्य प्रथा को साबित नहीं कर पाया। ऐसी स्थिति में परिवार का जो भी सबसे करीबी पुरुष वंशज होगा, वही उस पैतृक संपत्ति का असली उत्तराधिकारी माना जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ

'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ

सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग

सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग

अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम

अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम

थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी

थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी

वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस: स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा ही भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस: स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा ही भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला

IVF क्लीनिकों को लेकर बड़ा फैसला, NCW ने कानूनों की समीक्षा के लिए पैनल का किया गठन

IVF क्लीनिकों को लेकर बड़ा फैसला, NCW ने कानूनों की समीक्षा के लिए पैनल का किया गठन

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया मजबूत भारत का अहम स्तंभ

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया मजबूत भारत का अहम स्तंभ

भारत-चीन सहयोग को नई गति देने पर जोर, राजदूत विक्रम दोरैस्वामी की क्वानझोउ में अहम बैठक

भारत-चीन सहयोग को नई गति देने पर जोर, राजदूत विक्रम दोरैस्वामी की क्वानझोउ में अहम बैठक

आईटीएडीसी बनेंगे वस्त्र उद्यमियों और एमएसएमई के लिए वन-स्टॉप केंद्र, गिरिराज सिंह ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की

आईटीएडीसी बनेंगे वस्त्र उद्यमियों और एमएसएमई के लिए वन-स्टॉप केंद्र, गिरिराज सिंह ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की

पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा में 18 बड़े फैसले, साइबर से रक्षा तक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार

पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा में 18 बड़े फैसले, साइबर से रक्षा तक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार