Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

खेल

विराट कोहली बर्थडे: कप्तान विराट की सोच ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल दिया

05 नवंबर, 2025 09:50 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बुधवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट कोहली को 'किंग कोहली', 'रन मशीन' और 'चेज मास्टर' कहा जाता है। टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में बल्लेबाज कोहली का कोई मुकाबला नहीं है। उनके रिकॉर्ड उनकी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। महान बल्लेबाज होने के साथ-साथ विराट कोहली एक बेहतरीन नेतृत्वकर्ता रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट का बतौर कप्तान असाधारण प्रभाव रहा है।

विराट कोहली 9 दिसंबर 2014 को भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने थे। 2014 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया गई थी। सीरीज के बीच में ही धोनी ने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। ऐसी स्थिति में विराट को अचानक टेस्ट की कप्तानी मिली। विराट कोहली ने जनवरी 2022 में टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। लगभग 8 साल की कप्तानी में विराट कोहली ने भारतीय टीम के टेस्ट खेलने के नजरिए और तरीके को पूरी तरह बदल दिया। विराट की कप्तानी में भारतीय टेस्ट क्रिकेट अपने स्वर्णिम दौर से गुजरा। आइए विराट के 37वें जन्मदिन पर जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान वे क्या बदलाव लेकर आए जिसका परिणाम भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए सुखद रहा।

विराट कोहली बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में ऊर्जा, गति और लक्ष्य लेकर आए, जिसने भारतीय टेस्ट क्रिकेट को बदल दिया।

टेस्ट क्रिकेट को अपने धीमेपन के लिए जाना जाता है। इस फॉर्मेट में ऊर्जा और जोश कम दिखता है। ऊर्जा और जोश के लिए खिलाड़ियों का फिट होना जरूरी है। विराट ने फिटनेस को प्राथमिकता दी। इसके लिए यो-यो टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया। यो-यो टेस्ट की अनिवार्यता ने भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस दुनिया के किसी भी दूसरे देश के खिलाड़ियों से बेहतर कर दी, जिसका असर क्षेत्ररक्षण और विकेटों के बीच दौड़ में देखने को मिलता है।

टेस्ट क्रिकेट में खासकर भारत में स्पिनरों को प्राथमिकता दी जाती है। विराट ने स्पिन की जगह गति को प्राथमिकता दी और तेज गेंदबाजों को ज्यादा मौके दिए। इसका परिणाम विदेशों में भारत की जीत में नजर आया। जीत या हार के साथ टेस्ट क्रिकेट में ड्रॉ की संभावना सबसे ज्यादा होती है। विराट बतौर कप्तान टेस्ट में जीत के लक्ष्य के साथ उतरते थे। देश हो या विदेश, विराट ने हर जगह अपनी कप्तानी में विपक्षी टीमों को धूल चटाई।

बतौर कप्तान विराट कोहली के बदलावों ने भारतीय टेस्ट टीम की दिशा और दशा बदल दी। कोहली के विराट नेतृत्व में भारतीय टीम 2016 से 2021 के बीच टेस्ट की नंबर वन टीम रही। 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर पहली बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में हराया। भारत पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला। भारत में विराट की कप्तानी में खेले 11 टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम विजेता रही।

टेस्ट क्रिकेट में किए गए बदलावों की वजह से ही विराट भारत के सफलतम और विश्व क्रिकेट में जीत के प्रतिशत के आधार पर रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे सफल कप्तान हैं। विराट ने 2014 से 2022 के बीच 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की। भारत ने 40 मैच जीते और 17 गंवाए। सिर्फ 11 मैच ड्रॉ रहे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

PCB की दखलअंदाजी ने कोच पद से इस्तीफे के लिए किया मजबूर: गैरी कर्स्टन

PCB की दखलअंदाजी ने कोच पद से इस्तीफे के लिए किया मजबूर: गैरी कर्स्टन

IPL 2026: 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र

IPL 2026: 'एक भी मिनट बर्बाद ना करें', विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को दिया गुरु मंत्र

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल

भारतीय टीम करेगी आयरलैंड का दौरा, बीसीसीआई ने जारी किया शेड्यूल