Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

ब्रिटिश सेना अधिकारियों द्वारा नायक ज्ञान सिंह के परिवार के सदस्यों का सम्मान

06 नवंबर, 2025 07:41 PM

नवांशहर (मनोरंजन कालिया) : सरागढ़ी की लड़ाई के 128वें वार्षिक समारोह के मद्देनजर ब्रिटिश सेना के मेजर जनरल जॉन कैंडल के नेतृत्व में पंजाब आए 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जाडला पहुंचकर ब्रिटिश आर्मी में वीरता की अनुपम मिसाल कायम करने वाले शहीद भगत सिंह नगर जिले से संबंधित नायक ज्ञान सिंह के परिवार के सदस्यों का सम्मान किया।

एक सादे और प्रभावशाली समारोह के दौरान ब्रिटिश सेना के प्रतिनिधिमंडल ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1945 में बर्मा की लड़ाई में ब्रिटिश आर्मी की सेवाएं दे रहे नायक ज्ञान सिंह के पुत्र हरजिंदर सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया तथा कहा कि नायक ज्ञान सिंह को ब्रिटिश आर्मी का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘विक्टोरिया क्रॉस’ प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ था। मेजर जनरल जॉन कैंडल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के लिए यह गर्व की बात है कि वीरता की अनोखी मिसाल कायम करके विक्टोरिया क्रॉस हासिल करने वाले नायक के परिवार का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा सरागढ़ी युद्ध के दौरान शहादत पाने वाले 21 वीर योद्धाओं के सम्मान में शहीदों की स्मृतियों पर पहुंचकर श्रद्धा के फूल अर्पित किए जाएंगे।

मेजर जनरल जॉन कैंडल ने कहा कि सरागढ़ी की लड़ाई सिखों की वीरता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसमें 21 योद्धाओं ने 10 हजार अफगानों का वीरता से मुकाबला करते हुए अंतिम सांस तक लड़ते हुए शहादत प्राप्त की। सरागढ़ी फाउंडेशन के चेयरमैन गुरिंदरपाल सिंह जोशन ने सरागढ़ी की लड़ाई के ऐतिहासिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। नायक ज्ञान सिंह के परिवार के सदस्यों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और मौके पर शामिल लोगों ने प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रतिनिधिमंडल में सी.पी.एल. रंजीव सांगवान, सरबजीत सिंह, स्क्वाड्रन लीडर मंदीप कौर, मेजर हिना मोरजारिया, मेजर मुनीश चौहान, लेफ्टिनेंट कर्नल एलिस आर्चर, अशोक चौहान, कैप्टन कमलदीप सिंह संधू, सिमरनजीत सिंह, अनिकेत शाह, सार्जेंट जसपिंदरजीत सिंह शामिल थे। इस मौके पर सहायक कमिश्नर जगदीप सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सरबजीत सिंह सैनी, चमन लाल पवार आदि भी विशेष तौर पर मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब में बिजली की मांग ने तोड़े रिकार्ड, बिजली कटौती से पूरे राज्य में हाहाकार

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

पंजाब के स्कूलों में फिर शुरू होगा मिशन समर्थ, जारी हुए निर्देश

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

Amritsar में रिटायर्ड फौजी के घर की छत से 20 करोड़ की हैरोइन जब्त

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

पंजाब में तबादलों पर बड़ा फैसला! इन कर्मचारियों को नहीं किया जाएगा रिलीव

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

कलयुगी मां की करतूत! तीनों बच्चों को नहर में फेंका फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

पंजाब को आज मिल सकता है नया DGP : UPSC ने बुलाई बैठक

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन