Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

पंजाब

जैन स्थानक नवांशहर में हुआ विदाई समारोह

06 नवंबर, 2025 06:33 PM

नवांशहर ( मनोरंजन कालिया) : आज जैन स्थानक नवांशहर में चातुर्मास हेतु विराजमान पूज्या  गुरुणी महासाध्वी श्री प्रियदर्शना  जी महाराज, श्री किरण प्रभा जी, श्री रत्न ज्योति जी, श्री विचक्षण श्री जी, श्री अर्पिता जी, श्री वंदिता जी एवं श्री मोक्षदा श्री महाराज जी के सानिध्य में विदाई समारोह का आयोजन हुआ! इस अवसर पर एस एस जैन सभा के प्रधान सुरेंद्र जैन एवं महामंत्री रतन कुमार जैन ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन चातुर्मास का अंतिम दिन होता है! आज इसी उपलक्ष्य में यहां पिछले चार महीने से विराजमान महासाध्वी जी की प्रेरणा से चातुर्मास में अद्भुत एवं ऐतिहासिक कार्य करवाने के लिए जैन समाज नवांशहर की ओर से आभार समारोह किया गया! इस अवसर पर प्रधान श्री सुरेंद्र जैन एवं महामंत्री रतन कुमार जैन ने पिछले चातुर्मास में हुई उपलब्धियों जाप, तपस्या आदि हुए धार्मिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी! पूरे चातुर्मास में तन मन एवं धन से सहयोग देने वाले सभी गुरु भक्तों का आभार प्रकट किया! उन्होंने चातुर्मास में जैन समाज की ओर से गुरुणी जी के प्रति, जाने अनजाने किसी भी प्रकार की हुई अवज्ञा के लिए क्षमा याचना की! आज महा साध्वी श्री रतन ज्योति जी महाराज जी का जन्मदिन दिवस मनाया गया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी गईं !इसी उपलक्ष्य में श्री मुनीष जैन -श्री सुनीश जैन सुपुत्र श्री सुरेंद्र जैन जी  एवं श्री रोहित जैन  सुपुत्र श्री रजनी जैन जी की ओर से प्रसाद की प्रभावना की गई! इस मौके पर जैन युवती मंडल की सदस्यों एवं दीपक जैन, रोहित जैन के सहयोग से पिछले चातुर्मास में हुई गतिविधियों को  दर्शाती हुई बहुत ही सुंदर नाटिका प्रस्तुत की! इस मौके पर तृप्ता जैन, रजनी जैन,अलका जैन, दीक्षा जैन,वंदना जैन, सुभाष अरोड़ा,रोहित जैन, पंकज जैन, मनीष जैन, प्रधान सुरेंद्र जैन आदि अन्य गुरु भक्तों ने भी अपने-अपने भाव प्रकट किये! जैन सभा के जनरल सेक्रेटरी रतन कुमार जैन ने बताया यह चातुर्मास नवांशहर का एक यादगारी एवं ऐतिहासिक चातुर्मास हुआ है! इस चातुर्मास में विभिन्न धार्मिक गतिविधियां बहुत ही अनूठे एवं अद्भुत ढंग से करवाई गईं! जो कि हमेशा याद रहेंगी ! विदाई समारोह के अंत में विराजमान महासाध्वी श्री रत्न ज्योति जी एवं श्री विचक्षण श्री जी ने भी इस चातुर्मास में जाप, तपस्या,सेवा आदि कार्यक्रमों में सहयोग देकर इस चातुर्मास को सफल बनाने वाले सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया! जैन सभा के प्रधान सुरेंद्र जैन एवं महामंत्री रतन कुमार जैन ने इस चातुर्मास को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए एस एस जैन सभा, श्री महावीर जैन युवक मंडल, श्री वर्धमान जैन सेवा संघ, प्रयास सोसायटी, जैन महिला मंडल, श्री चंदनबाला जैन युवती मंडल एवं श्री रमणीक बाल कला मंडल के सदस्यों का आभार प्रकट किया! महासाध्वी श्री प्रियदर्शना जी महाराज ठाणे 7 कल सुबह 7:15 बजे जैन स्थानक से विहार करके राहों रोड लोकाशाह विहार स्थित श्री रोहित जैन सुपुत्र श्रीमती रजनी जैन जी के निवास स्थान पर पधारेंगे!

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली मिल रही है और दशकों बाद नहरी पानी खेतों के अंतिम छोर तक पहुंचा है: मोहिंदर भगत

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

पंजाब यूनिवर्सिटी में गोलीबारी मामले का मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 4 लाख रुपये का जीवनरक्षक ऑपरेशन कैशलेस हुआ; भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार के तहत सबसे बड़े कलेम में से एक

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

महिलाओं की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पंजाब सरकार का बड़ा कदम — ₹28 करोड़ की लागत से मुफ्त सैनिटरी पैड वितरण: डॉ. बलजीत कौर

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

अंतर-राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 10 पिस्तौल बरामद

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है - कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

मोहाली पीएमएलए कोर्ट का पटवारी को समन, ईडी ने भ्रष्टाचार से अर्जित 2.76 करोड़ की संपत्ति की कुर्क

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा