Friday, July 10, 2026
BREAKING
वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला गौरव खन्ना को नहीं जानते हैं राम कपूर, कहा- कभी नहीं देखा, लोग बोले- जलन दिख रही है जावेद जाफरी का दावा इस वजह से नहीं बन पाए A लिस्ट स्टार, बोले- सलमान खान के साथ भी ऐसा हुआ गोविंदा गोली लेकर पहुंचे पत्नी सुनीता आहूजा से लॉक अप 2 में मिलने, बोले- मार ले अब मुझे Cocktail 2 Box Office Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने पूरे किए तीन हफ्ते, क्या छू पाएगी सौ करोड़ का आंकड़ा

खेल

डेविड-स्टोनिस पर भारी पड़ी वाशिंगटन की पारी, भारत ने टी20 सीरीज में बराबरी की

02 नवंबर, 2025 05:51 PM

नई दिल्ली : भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में खेले गए तीसरे टी20 मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 186 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम 14 रन तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से टिम डेविड ने कप्तान मिचेल मार्श (11) के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। इसके बाद डेविड ने मार्कस स्टोइनिस के साथ पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। टिम डेविड 38 गेंदों में 5 छक्कों और 8 चौकों के साथ 74 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट ने मार्कस स्टोइनिस के साथ छठे विकेट के लिए 64 रन जुटाकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

स्टोइनिस 39 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 64 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने नाबाद 26 रन बनाए।

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा, शिवम दुबे को 1 सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में भारत ने 18.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी के बीच 3.3 ओवरों में 33 रन की साझेदारी हुई। शर्मा 16 गेंदों में 2 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सूर्यकुमार यादव ने 24, जबकि तिलक वर्मा ने 29 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम 14.2 ओवरों में 145 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से वाशिंगटन सुंदर ने जितेश शर्मा के साथ छठे विकेट के लिए 43 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

वाशिंगटन 23 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में 4 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। वहीं, जितेश ने 13 गेंदों में 22 रन की नाबाद पारी खेली।

टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। अगले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब सीरीज का चौथा मैच गोल्ड कोस्ट में 6 नवंबर को खेला जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास