Friday, July 10, 2026
BREAKING
वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट 'चंद्रयान तो बस शुरुआत है', इस एलीट क्लब में शामिल होगा भारत; ऑस्ट्रेलिया दे रहा साथ सावधान! बदला लेने आ रहा अल नीनो, झमाझम बारिश के बाद फिर तरसेंगे लोग अयोध्या में उड़ीं नियमों की धज्जियां! साउथ के मंदिर में कैसे होती है चढ़ावे की सुरक्षा? फुलप्रूफ सिस्टम थलापति विजय को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, करूर भगदड़ के पीड़ितों को बांटेंगे नौकरी चाचा की संपत्ति पर भतीजी के पति का कितना हक? सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प मामला, क्या आया फैसला गौरव खन्ना को नहीं जानते हैं राम कपूर, कहा- कभी नहीं देखा, लोग बोले- जलन दिख रही है जावेद जाफरी का दावा इस वजह से नहीं बन पाए A लिस्ट स्टार, बोले- सलमान खान के साथ भी ऐसा हुआ गोविंदा गोली लेकर पहुंचे पत्नी सुनीता आहूजा से लॉक अप 2 में मिलने, बोले- मार ले अब मुझे Cocktail 2 Box Office Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने पूरे किए तीन हफ्ते, क्या छू पाएगी सौ करोड़ का आंकड़ा

खेल

'आप पर गर्व है, आपकी सफलता करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी', प्रधानमंत्री मोदी ने दी महिला क्रिकेट टीम को बधाई

03 नवंबर, 2025 06:39 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईसीसी विश्व कप की जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी महिला टीम पर गर्व है। यह सफलता देश के करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी।

नई दिल्ली में उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह आयोजन साइंस से जुड़ा है, लेकिन मैं सबसे पहले क्रिकेट में भारत की शानदार जीत की बात करूंगा। पूरा भारत अपनी क्रिकेट टीम की सफलता से बहुत खुश है।"

उन्होंने कहा, "यह भारत का पहला महिला विश्व कप है। मैं महिला क्रिकेट टीम को बधाई देता हूं। हमें टीम पर गर्व है। आपकी यह सफलता देश के करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी।"

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में शानदार जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए भारतीय टीम को बधाई दी।

'एक्स' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, "आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भावी चैंपियनों को खेलों को पेशे के रूप में चुनने के लिए प्रेरित करेगी।"

बता दें कि महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच था। टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबले को भारत ने 52 रन से जीता और पहली बार महिला विश्व कप अपने नाम किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान इसरो की ओर से रविवार को कम्युनिकेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के बाद भारतीय वैज्ञानिकों को भी बधाई दी। उन्होंने अपने भाषण में कहा, "भारत ने साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया में अपना परचम लहराया। देश के वैज्ञानिकों ने भारत की सबसे हैवी कम्युनिकेशन सैटेलाइट को सफलता पूर्वक लॉन्च किया। मैं इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और इसरो को बधाई देता हूं।"

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास