Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

राष्ट्रीय

Red Fort ब्लास्ट मामले की जांच 'लाजपत राय मार्केट' पहुंची! पुलिस को मिले शव के टुकड़े

13 नवंबर, 2025 04:48 PM

नई दिल्ली : दिल्ली में 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट की जांच में गुरुवार को एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक की टीम को आज ब्लास्ट साइट के पास, नई लाजपत राय मार्केट से एक और 'शव का टुकड़ा' मिला है। वहीं, जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद से गिरफ्तार आतंकियों डॉ. उमर और डॉ. मुझम्मिल की 'डायरियां' भी बरामद की हैं, जिनसे 4 शहरों में सीरियल ब्लास्ट की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

'फिदायीन' डॉ. उमर की DNA से हुई पुष्टि

यह खबर तब आई है जब बुधवार को ही फोरेंसिक DNA टेस्टिंग से यह पुष्टि हो गई थी कि लाल किलाके पास कार में धमाका करने वाला 'फिदायीन' हमलावर डॉ. उमर उन नबी (Dr. Umar Un Nabi) ही था। उसका DNA सैंपल उसकी मां के सैंपल से 100% मैच कर गया है।

'डायरी' ने खोले 4 शहरों की साजिश के राज

पुलिस को ये डायरियां मंगलवार और बुधवार को डॉ. उमर के कमरा नंबर चार और मुझम्मिल के कमरा नंबर 13 से मिली हैं। सूत्रों के मुताबिक, इन डायरियों में 8 नवंबर से 12 नवंबर तक की तारीखें लिखी हैं, जो यह दिखाता है कि इस दौरान हमले की प्लानिंग चल रही थी।

डायरी में कोड वर्ड के अलावा 25 लोगों के नाम भी हैं, जिनमें से ज्यादातर जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद  के रहने वाले हैं।

'8 संदिग्ध, 4 शहर, 1 प्लान'

जांच एजेंसियों ने गुरुवार को बताया कि यह मॉड्यूल (module) सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं था। ये लोग (लगभग आठ संदिग्ध) दो-दो के जोड़े (pairs) बनाकर चार अलग-अलग ठिकानों  पर एक साथ IED ) धमाके करने की तैयारी कर रहे थे।

₹20 लाख का 'फंड', 20 क्विंटल 'खाद'

सूत्रों ने खुलासा किया कि इन हमलों के लिए आरोपियों ने आपस में करीब 20 लाख रुपये नकदजुटाए थे, जो उमर को ऑपरेशनल खर्च के लिए दिए गए थे। इन्हीं पैसों से उमर ने IED (आईईडी) बनाने के लिए गुरुग्राम (Gurugram), नूंह (Nuh) और आसपास के इलाकों से लगभग 3 लाख रुपये का 20 क्विंटल (20 quintals) NPK (एनपीके) फर्टिलाइजर खरीदा था। (NPK फर्टिलाइजर का इस्तेमाल विस्फोटक सामग्री निकालने के लिए किया जा सकता है)।

'ISIS' से जुड़ा था मॉड्यूल

1. जांच एजेंसियों के मुताबिक, डॉ. मुझम्मिल (Dr. Muzammil) 2021-2022 के बीच ISIS के एक ऑफशूट 'अंसार गजवत-उल-हिंद' (Ansar Gazwat-Ul-Hind) की ओर झुकाव रखने लगा था।

2. उमर ने इस मॉड्यूल से संपर्क बनाए रखने के लिए एक 'सिग्नल ऐप' (Signal app) ग्रुप भी बनाया हुआ था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम