Saturday, July 04, 2026
BREAKING
पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के बाद महबूबा मुफ्ती हुईं भावुक, बोलीं- 'यह पल बेहद दर्दनाक था' यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन फरवरी 2022 से अब तक यूक्रेनी हमलों में लगभग 8,500 रूसी नागरिक मारे गए: मॉस्को वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार एचडीएफसी बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में डिपॉजिट और लोन दोनों में दर्ज की दोहरे अंक की ग्रोथ सरकार ने प्याज खरीद मूल्य में की 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी, किसानों से अब 2,125 रुपए प्रति क्विंटल पर होगी खरीद

राष्ट्रीय

यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने की कार्यकर्ताओं की हुंकार, 2027 में फिर खिलेगा कमल : नितिन नवीन

04 जुलाई, 2026 06:12 PM

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने शनिवार को उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी पर जनता का अटूट विश्वास है। यहां पर उमड़ा जनसैलाब का संकेत है कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को लखनऊ पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर और भगवा अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से उनका परिचय कराया।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नवीन प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ विशेष रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई, जबकि भाजपा ओबीसी मोर्चा ने क्रेन की मदद से उन्हें करीब 25 फीट लंबी विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया। रोड शो में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग, बुर्का पहने महिलाएं, टोपी पहने पुरुष, ईसाई समुदाय के पादरी और नन भी स्वागत के लिए मौजूद रहे।

इस दौरान नितिन नवीन ने कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है, वह अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी के प्रति जनता का गहरा विश्वास है। पटलीपुत्र की धरती पर मुझे जो स्वागत मिला था, उससे भी अधिक आत्मीय और भव्य स्वागत उत्तर प्रदेश में मिला है। मैं सभी कार्यकर्ताओं के स्नेह, प्रेम और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। उत्तर प्रदेश भगवान श्रीराम, बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी और भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा को प्रणाम करता हूं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला दौरा उत्तर प्रदेश में होना संगठन के लिए गौरव की बात है। यह हमारा सौभाग्य है कि नई प्रदेश टीम के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला आगमन यहां हुआ; उनका मार्गदर्शन हमें मिला है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, और हमें पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर सफलता हासिल करेगी।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आज नितिन नवीन के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा है। प्रदेश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व से युवाओं, गरीबों और आम लोगों में नई उम्मीद जगी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- संकट में भी जनता पर नहीं पड़ने दिया बोझ

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपए के पार, राजनाथ सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

ऊर्जा संकट के बीच भारत ने दिखाई क्षमता, विपक्ष अफवाह फैलाने में व्यस्त था: पीएम मोदी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र किया जमा, मतदाताओं से सहयोग की अपील

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

केंद्र सरकार ने 23 और व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, अमित शाह बोले- हर आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है मोदी सरकार

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता आज से लागू, आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना लॉन्च

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत ने जारी किया पहला मेड-इन-इंडिया एक्जिम शिपिंग कंटेनर, मर्स्क ने दिए 1,000 और ऑर्डर, समुद्री आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

भारत-माली ने पहले निर्यात संवर्धन मंच के जरिए व्यापारिक साझेदारी को दी नई मजबूती

भारत-माली ने पहले निर्यात संवर्धन मंच के जरिए व्यापारिक साझेदारी को दी नई मजबूती