Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
रक्त का कोई विकल्प नहीं, रक्त पूर्ति केवल मानव शरीर से संभव : अनिल विज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनें कार्यकर्ता : कुमारी सैलजा हरियाणा के मंत्री बोले- 'राज्य की जनता सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर उत्साहित, गांव-गांव चलाएंगे अभियान' हरियाणा में ऊंची इमारतों में आग लगने की दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारी सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने पर परगट सिंह ने मुलाकात कर दी बधाई पंजाब बीबीए टॉपर बनीं निहारिका, पिता बोले- बेटी ने गर्व से सिर ऊंचा किया Kangra: खैर तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी, 84 मौछे बरामद, 2 वाहन जब्त 'हिमाचल में चल रही लॉबिंग सरकार, कुर्सी बचाने-पाने के लिए नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा', राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला ऊना की 2 बेटियों का कमाल, आरनवी और प्रियांशी का खेलो इंडिया सैंटर ऑफ एक्सीलैंस में चयन अमृतसर में सीमा पार से चलाए जा रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 5 किलो आईसीई और 3 आधुनिक पिस्तौल समेत गिरफ्तार

पंजाब

सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने पर परगट सिंह ने मुलाकात कर दी बधाई

09 सितंबर, 2026 07:49 PM

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परगट सिंह ने सचिन पायलट से मुलाकात की और बधाई दी। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट के जरिए दी। परगट सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "सचिन पायलट से मुलाकात की, जिन्हें पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एक मजबूत, ईमानदार और एकजुट टीम के साथ, पंजाब कांग्रेस लोगों की आवाज के रूप में और मजबूत होकर उभरेगी और पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा देगी।" कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी महासचिव नियुक्त किया। सचिन पायलट टोंक से विधायक हैं और पूर्व में केंद्र सरकार में आईटी, टेलीकॉम और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री रह चुके हैं। वह टेरिटोरियल आर्मी में कमीशंड ऑफिसर भी हैं।

वहीं, पदभार संभालते ही सचिन पायलट ने पंजाब में नशे के मुद्दे पर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "पंजाब में नशे का बढ़ता कहर बेहद गंभीर चिंता का विषय है। वहीं, इससे भी अधिक चिंताजनक यह है कि नशे के खिलाफ सवाल उठाने वाले गुलजार सिंह ने जब वित्त मंत्री से इस पर सवाल पूछा तो उन्हें डराया-धमकाया गया।"
सचिन पायलट ने कहा, "प्रताड़ित करने की सीमा इतनी बढ़ गई कि उन्होंने जहर खा लिया और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नशे के मुद्दे पर सवाल पूछना क्या गलत है? वित्त मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और इन गंभीर आरोपों की जांच होनी चाहिए। गुलजार सिंह के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।"

बता दें कि पंजाब विधानसभा के सभी 117 सदस्यों के लिए फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्तमान में भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और राज्य में नशे का मुद्दा लगातार सियासी बहस का केंद्र बना हुआ है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होना है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब बीबीए टॉपर बनीं निहारिका, पिता बोले- बेटी ने गर्व से सिर ऊंचा किया

पंजाब बीबीए टॉपर बनीं निहारिका, पिता बोले- बेटी ने गर्व से सिर ऊंचा किया

अमृतसर में सीमा पार से चलाए जा रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 5 किलो आईसीई और 3 आधुनिक पिस्तौल समेत गिरफ्तार

अमृतसर में सीमा पार से चलाए जा रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 5 किलो आईसीई और 3 आधुनिक पिस्तौल समेत गिरफ्तार

विजीलेंस ब्यूरो ने 20,000 रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथों काबू किया

विजीलेंस ब्यूरो ने 20,000 रुपये रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथों काबू किया

डॉ. बलजीत कौर ने बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों के साथ मनाई तीज और राखी; पंजाब की समृद्ध विरासत की महक के बीच महिला सशक्तीकरण और बाल कल्याण का दिया संदेश

डॉ. बलजीत कौर ने बाल देखभाल संस्थाओं की बच्चियों के साथ मनाई तीज और राखी; पंजाब की समृद्ध विरासत की महक के बीच महिला सशक्तीकरण और बाल कल्याण का दिया संदेश

पंजाब विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा 12 सितंबर तक मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं : सीईओ पंजाबअनिंदिता मित्रा

पंजाब विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा 12 सितंबर तक मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं : सीईओ पंजाबअनिंदिता मित्रा

अमन अरोड़ा ने 100-125 प्रतिशत एफ.सी.आई. रिटर्न, फास्ट-ट्रैक मंजूरियों के साथ वैश्विक निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया

अमन अरोड़ा ने 100-125 प्रतिशत एफ.सी.आई. रिटर्न, फास्ट-ट्रैक मंजूरियों के साथ वैश्विक निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया

ईज़ी रजिस्ट्री के 14 महीने सम्पूर्ण, पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में आया बड़ा बदलाव

ईज़ी रजिस्ट्री के 14 महीने सम्पूर्ण, पंजाब में संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में आया बड़ा बदलाव

राम कथा के तीसरे दिन भगवान श्री राम के बचपन और उनके का विवाह का वर्णन विदुषी अंजली आर्य जी की ओर से बड़े ही संजीदा और मार्मिक अंदाज में किया

राम कथा के तीसरे दिन भगवान श्री राम के बचपन और उनके का विवाह का वर्णन विदुषी अंजली आर्य जी की ओर से बड़े ही संजीदा और मार्मिक अंदाज में किया

भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 560 डायबिटिक फुट के मरीजों को उनके अंग बचाने का अवसर दिया

मुख्यमंत्री सेहत योजना ने 560 डायबिटिक फुट के मरीजों को उनके अंग बचाने का अवसर दिया