Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

सक्रिय और प्रभावी ग्राम सभाओं के माध्यम से ही संभव ग्राम स्वराज : डॉ. चौहान

14 जुलाई, 2025 11:20 AM

सिरसा । (सतीश बंसल)। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पंचायती राज को सुशिक्षित पंचायतों के साथ साथ 50% महिला जनप्रतिनिधि चुने जाने का प्रावधान क्रांतिकारी बदलाव रहा हैं। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने सर्किट हाउस में ज़िले के सरपंचों को संबोधित करते हुए यह बात कही। सिरसा नगर परिषद के अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप की अध्यक्षता में सिरसा प्रवास पर आए डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान का परिषद के सदस्यों और पंचायती राज संस्थाओं के जिला भर से आए प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। संस्थान में कार्यभार संभालने के बाद डॉ. चौहान अपने पहले सिरसा दौरे के अवसर पर जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने रानियां खंड के खारिया गांव में विकास कार्यों का मुआयना करने के साथ-साथ ग्राम वासियों के साथ संवाद भी किया।
लोक निर्माण विश्रामगृह में आयोजित जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा वास्तविक ग्राम स्वराज सक्रिय और प्रभावी ग्राम सभाओं के माध्यम से ही लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभालते ही 'ग्रामोदय से भारतोदय' का उद्घोष लगाकर अपने संकल्प को व्यक्त किया था।
निदेशक डॉ. चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार ग्रामीण विकास के लिए पुरजोर ऊर्जा के साथ काम कर रही हैं। इस काम को हरियाणा में अब शिक्षित निर्वाचित जनप्रतिनिधि अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जहां अब 50% पंचायती राज प्रतिनिधि महिलाएं हैं वहीं ऐसी महिला सरपंचों व अन्य पदाधिकारी की संख्या भी लगातार बढ़ रही है जो अग्रिम मोर्चे पर खड़े होकर विकास कार्यों की कमान संभाले हुए हैं। कार्यक्रम में डॉ. चौहान ने आयोजकों का आभार जताया और उपस्थित जनप्रतिनिधियों से ग्राम विकास के मसले पर सुझाव भी मांगे। उन्होंने पंचायती राज और ग्राम विकास से जुड़े मसलों पर क्षेत्र के लोगों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान में हर संभव मदद का विश्वास भी दिलाया।
इससे पूर्व डॉ. चौहान का स्वागत करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने कहा कि पूर्व में हरियाणा ग्रंथ अकादमी के अध्यक्ष रहे डॉ.वीरेंद्र सिंह चौहान ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष पद पर रहते हुए सिरसा शहर को यहां का पहला एफ.एम. स्टेशन दिलवाने में अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेडियो सिरसा विश्वविद्यालय के नए कुलपति डॉ.विजय कुमार की अगवाई में और इसके संस्थापक निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के सहयोग से नए कलेवर में जल्द शहरवासियों की सेवा में गुंजायमान होगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता