Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

जनता मैटरनिटी अस्पताल में विदाई समारोह आयोजित

14 जुलाई, 2025 11:19 AM

सिरसा।(सतीश बंसल)। जनता मैटरनिटी एवं जनरल अस्पताल, सिरसा में डा. गुरजिंद्र सिंह (एमडी मेडिसन) डा. विश्वंजय मेहता (बीडीएस) की स्वैच्छिक सेवानिवृत्त्ति पर वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान बृजलाल जिंदल, सचिव प्रमोद कुमार गांधी व कोषाध्यक्ष संदीप जैन की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बृजलाल जिंदल ने कहा कि अस्पताल में दोनों चिकित्सकों की सेवाएं सराहनीय रही है। हर चिकित्सक को आर्थिक मूल्यों को महत्व न देकर सेवा के आदर्श मापदण्डों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अपनाकर रोगियों का उपचार करना चाहिए। चैरिटेबल संस्थाओं के अस्पतालों में तो उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। डा. गुरजिंद्र सिंह का 30 माह का कार्यकाल बहुत ही सन्तोषजनक व अच्छा रहा, जिसमें उन्होंने आर्थिक मूल्यों को महत्व न देकर सेवा भाव से मरीजों का उपचार करके अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो अन्य चिकित्सकों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। प्रशासक राज कुमार कामरा ने बताया कि डा. विश्वंजय मेहता का कार्यकाल, उनकी व्यवहार कुशलता व कार्य दक्षता के कारण सराहनीय रहा है। जिस कारण उनको हमेशा याद रखा जाएगा। समारोह के समापन पर बृज लाल जिन्दल ने दोनों चिकित्सकों डा. गुरजिंद्र सिंह व डा. विश्वंजय मेहता के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान बृजलाल जिंदल, सचित्र प्रमोद कुमार गांधी व कोषाध्यक्ष संदीप जैन ने अस्पताल की ओर से दोनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सभी चिकित्सकों ने अपने सम्बोधन में उनके कार्यकाल की अत्यंत प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रशासन की ओर से सहभोज की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. राधेश्याम शर्मा, डा. अंजना नरूला, डा. गौरव गुप्ता, डा. इंद्रांशु सारस्वत, डा. जयगोपाल शर्मा, जनता भवन के प्रबंधक राम अवतार व देवी सहाय, कार्यालय प्रभारी सुधीर सारस्वत, मैटर्न बिंसी फिलिप, सुपरवाइजर तरूण शर्मा, सुनील कुमार, स्टाफ नर्स गीता मोरियल, रेखा, एनी, कविता, अनीता, स्वर्णा, मनीषा, सर्वजीत कौर, उर्मिला, रमनदीप, संदीप कौर, बालाजी मेडिकल से आशुतोष मित्त्तल, एसएस फार्मा से सुशील गोयल, वार्ड एड विनोद, अनु, सीमा, राजबाला, शंकर, दिनेश, सोनू, सावन, भूप सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान