Thursday, October 08, 2026
BREAKING
• हरियाणा छोटा प्रदेश, बड़ा योगदान: जीएसटी संग्रह में सभी राज्यों में पांचवां स्थान : नायब सिंह सैनी • नूंह में होमगार्ड 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सेंटर कमांडर भी पकड़ा गया • जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शिकायतों की समयबद्ध हो जांच : अनिल विज • गलत सोच, गलत नीतियों और गलत कामों के कारण गांधी परिवार अर्श से फर्श पर आया : अनिल विज • संविधान पखवाड़े की तैयारियों का विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया जायजा • लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से लड़ेगा : राव नरेंद्र सिंह • महंगे ऋण से व्यापार, उद्योग और रोजगार पर बढ़ रहा बोझ : कुमारी सैलजा • ड्रग-मुक्त हरियाणा अभियान : युवाओं के स्वास्थ्य पर भी सरकार की पैनी नजर • अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह • महिलाओं के लिए सुरक्षा कवच; Haryana पुलिस ने तैयार किया नया 'पिंक प्लान', छेड़छाड़ की तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

पंजाब

संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर तक समालखा में

08 अक्टूबर, 2026 07:26 PM
मोहाली : संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर, 2026 तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित किया जाएगा। समागम की तैयारियां श्रद्धा, समर्पण, लगन और निःस्वार्थ सेवा-भाव के साथ पूरे उत्साह से जारी हैं। समागम स्थल का प्रत्येक कोना सेवा, भक्ति और समर्पण की भावना को दर्शा रहा है।

संत निरंकारी मिशन की मोहाली ब्रांच के इंचार्ज श्री गुलशन लूथरा जी ने बताया कि यह दिव्य संत समागम सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की हजूरी में आयोजित होगा। इस वर्ष समागम का विषय ‘जागृति’ रखा गया है। इसका उद्देश्य मानवता को प्रेम, सेवा, सद्भाव, एकत्व और प्रभु-भक्ति का संदेश देना है।

उन्होंने बताया कि समागम की तैयारियों में देशभर से आने वाले श्रद्धालु भक्त निःस्वार्थ सेवा में जुटे हुए हैं। श्रद्धालु निर्माण कार्य, शामियानों की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, भोजन सेवा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में अपना योगदान दे रहे हैं। समागम स्थल का मुख्य प्रवेश द्वार भी आकार ले रहा है, जो प्रेम, एकत्व और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक होगा।

समागम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवास, भोजन, जल, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सेवा में लगे श्रद्धालुओं के चेहरों पर संतोष और समर्पण की भावना दिखाई दे रही है। उनके लिए सेवा केवल व्यवस्था का हिस्सा नहीं, बल्कि सतगुरु के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है।

‘जागृति’ से आत्मिक चेतना का संदेश
समागम का विषय ‘जागृति’ मानव जीवन में आत्मिक चेतना के महत्व को रेखांकित करता है। संत समागम के माध्यम से मानवता को एकत्व, सद्भाव और प्रभु-भक्ति के सूत्र में पिरोने का संदेश दिया जाएगा। अंतर्मन में प्रभु का प्रकाश जागृत होने से जीवन की दिशा सकारात्मक रूप से बदलती है। सेवा में समर्पण, सुमिरन में शांति और सत्संग में सत्य की अनुभूति का मार्ग प्रशस्त होता है।

सेवा, सत्संग और प्रभु-स्मरण का महत्व
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अपने प्रवचनों में सेवा, सत्संग और प्रभु-स्मरण के महत्व पर निरंतर बल देती हैं। संत वाणी में कहा गया है—

“तन पवित्र सेवा किए, धन पवित्र दिए दान।
मन पवित्र हरि भजन सों, त्रिविध होई कल्याण॥”

इसका भावार्थ है कि जब मनुष्य अपना तन सेवा में, धन परोपकार में और मन प्रभु-भक्ति में समर्पित करता है, तभी जीवन में सच्चे कल्याण और आत्मिक शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।

मोहाली ब्रांच के इंचार्ज श्री गुलशन लूथरा जी ने कहा कि संत समागम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता, प्रेम, सेवा, सद्भाव और एकत्व का ऐसा पर्व है, जो समाज को आत्मिक जागृति और सकारात्मक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
 
Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेड कमीशन और पुलिस ने तैयार की संयुक्त रणनीति

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेड कमीशन और पुलिस ने तैयार की संयुक्त रणनीति

पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मान सरकार की ओर से दुकानदारों को दिवाली का तोहफा: हरजोत बैंस ने दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना की शुरुआत की

मान सरकार की ओर से दुकानदारों को दिवाली का तोहफा: हरजोत बैंस ने दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना की शुरुआत की

विजीलेंस ब्यूरो ने 40,000 रुपये रिश्वत लेते उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को किया गिरफ्तार

विजीलेंस ब्यूरो ने 40,000 रुपये रिश्वत लेते उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को किया गिरफ्तार

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी स्पीकर रौड़ी

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी स्पीकर रौड़ी

Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

मोदी की सीबीआई ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान

मोदी की सीबीआई ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत एस.ए.एस. नगर में होंगी कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत एस.ए.एस. नगर में होंगी कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं