Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

श्री हनुमंत चेरिटेबल अस्पताल में 182 नेत्र रोगियों की जांच

11 अगस्त, 2025 07:42 PM

सिरसा।।(सतीश बंसल) नेहरू पार्क स्थित श्री हनुमंत फाउंडेशन द्वारा श्री हनुमंत चेरिटेबल अस्पताल में नेत्र जांच व आपरेशन का 271वां निशुल्क शिविर आयोजित किया गया। मुख्य परियोजना संयोजक सुमन मित्तल ने बताया कि जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी शिक्षाविद सुभाष चंद्र वर्मा ने हनुमान जी की ज्योति प्रज्वलित करके किया। उनके साथ शिक्षाविद सतीश मित्तल, पवन रहेजा सरपंच, नितिन सोनी भी उपस्थित रहे। सुमन मित्तल ने उन्हें फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सीय सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। सुभाष वर्मा, सतीश मित्तल व अन्य ने अस्पताल द्वारा संचालित दंत चिकित्सा विभाग, रक्त जांच विभाग, दवा व अन्य विभागों का अवलोकन किया और फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि फाउंडेशन द्वारा पिछले 26 वर्षों से प्रतिदिन 125 से अधिक जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और हर माह नेत्र जांच व आपरेशन शिविर आयोजित करना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मात्र 10 रुपये प्रतिदिन में दवा उपलब्धि का सेवा कार्य शायद ही कोई अन्य संस्था कर रही है। उन्होंने फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों को साधुवाद तथा शुभकामनाएं देते हुए अपनी तरफ से यथासम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। कैम्प में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. प्रवीण अरोड़ा, डा. सीमा पूनिया व डा. महिप बंसल ने अपनी टीम व सहयोगियों के साथ 182 नेत्र रोगियों की जांच की। शिविर के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 39 जरूरतमंद मरीजों का निशुल्क आपरेशन के लिए चयन किया गया। इसके अलावा 65 मरीजों की मधुमेह जांच के साथ सभी नेत्र रोगियों को निशुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में बाबू राम मित्तल, भूप सिंह गहलोत, सुमन मित्तल, एमपी गर्ग तथा अन्य भी उपस्थित रहे। अंत में मुख्य अतिथि को फाउंडेशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान