Tuesday, September 22, 2026
BREAKING
गरीबों को पांच किलो राशन नहीं, सम्मानजनक रोजगार चाहिए : कुमारी सैलजा हरियाणाः 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत Kangra: नए मुख्यमंत्री कार्यालय पर शांता कुमार ने उठाए सवाल, कहा-आर्थिक संकट में करोड़ों रुपए खर्च करना उचित नहीं शिमला के दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश, हिंदी में ली शपथ Bilaspur: एम्स में अब सर्वाइकल कैंसर की पहचान से मोतियाबिंद सर्जरी तक मिलेगी आधुनिक जांच सुविधा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचे की वकालत की; नवगठित सातवें पंजाब वित्त आयोग के साथ की बैठक सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार के द्वारा लगातार काम जारी : लाल चंद कटारूचक्क पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार पंजाब राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई; स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकार-आधारित मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए रूप-रेखा तैयार की अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार

पंजाब

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं: हरपाल सिंह चीमा

22 सितंबर, 2026 07:30 PM
चंडीगढ़ : भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने श्री गुरु रविदास जी महाराज के आगामी 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समारोहों की श्रृंखला के तहत देशभर के प्रमुख आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को श्री खुरालगढ़ साहिब से जोड़ने वाली चार विशाल शोभायात्राएं निकालने का निर्णय लिया है। इसका ऐलान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज किया।

पंजाब भवन में पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के सलाहकार दीपक बाली के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इन विशाल धार्मिक यात्राओं का उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के सर्वसाझा संदेश और पवित्र बाणी का प्रचार-प्रसार करना है, ताकि अगले वर्ष फरवरी में आने वाले 650वें प्रकाश पर्व से पहले श्रद्धालुओं को श्रद्धा और आपसी सद्भावना के सूत्र में पिरोया जा सके।

राज्यभर में पहले से चल रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पिछले वर्ष शुरू किए गए रोडमैप के तहत श्री गुरु रविदास जी महाराज के दर्शन एवं शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया, "इन बहुआयामी प्रयासों में प्रभावशाली ड्रोन शो, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में अकादमिक सेमिनार, स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं, गुरु साहिब की पवित्र बाणी पर विचार-चर्चाएं और पंजाबभर के शहरों में लगातार कीर्तन दरबार शामिल हैं, ताकि संगत को गुरु साहिब की दिव्य शिक्षाओं से जोड़ा जा सके।"

आज की उच्च स्तरीय बैठक के दौरान तय किए गए मार्गों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने बताया, "पहली शोभायात्रा 30 नवंबर को पवित्र शहर वाराणसी (काशी) से शुरू होगी और कानपुर, दिल्ली, अंबाला, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) तथा रूपनगर से होते हुए 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब में संपन्न होगी।"

उन्होंने कहा, "दूसरी शोभायात्रा 2 दिसंबर को फरीदकोट से रवाना होगी, जो फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, शहीद भगत सिंह नगर और गढ़शंकर से होते हुए 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।"

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे बताया, "तीसरी शोभायात्रा 1 दिसंबर को बठिंडा से शुरू होकर बरनाला, मानसा, लहरागागा, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोरिंडा और रूपनगर से होते हुए 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब पहुंचेगी।"

उन्होंने बताया कि, "चौथी शोभायात्रा 30 नवंबर को पड़ोसी राज्य जम्मू से शुरू होकर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर से होते हुए अन्य शोभायात्राओं के साथ 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब में संपन्न होगी।"

वित्त मंत्री ने आगे कहा, "श्री खुरालगढ़ साहिब में चारों शोभायात्राओं के पहुंचने के बाद मुख्य धार्मिक समारोहों की औपचारिक शुरुआत 4 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के शुभारंभ के साथ होगी।"

उन्होंने बताया, "श्री गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र शिक्षाओं और विरासत को समर्पित इन श्रद्धामय समारोहों के पहले चरण का समापन 6 दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ होगा।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचे की वकालत की; नवगठित सातवें पंजाब वित्त आयोग के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए मजबूत वित्तीय ढांचे की वकालत की; नवगठित सातवें पंजाब वित्त आयोग के साथ की बैठक

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार के द्वारा लगातार काम जारी : लाल चंद कटारूचक्क

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सरकार के द्वारा लगातार काम जारी : लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

पंजाब राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई; स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकार-आधारित मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए रूप-रेखा तैयार की

पंजाब राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण की समीक्षा बैठक हुई; स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकार-आधारित मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के लिए रूप-रेखा तैयार की

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के आठ सदस्य 13 पिस्तौल समेत गिरफ्तार

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों को जिला स्तरीय व्यापारी आयोग की बैठकों में गजटिड अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों को जिला स्तरीय व्यापारी आयोग की बैठकों में गजटिड अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पंजाब ने कर चोरों के खिलाफ कसा शिकंजा: ताजा कार्रवाई में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान जब्त: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब ने कर चोरों के खिलाफ कसा शिकंजा: ताजा कार्रवाई में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान जब्त: हरपाल सिंह चीमा

 नंगल को मिलेगा 500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: हरजोत बैंस द्वारा 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में 19 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत

नंगल को मिलेगा 500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: हरजोत बैंस द्वारा 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में 19 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ विस्तृत बैठकें, मिड-डे-मील और मान-भत्ता वर्करों को दिया भरोसा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ विस्तृत बैठकें, मिड-डे-मील और मान-भत्ता वर्करों को दिया भरोसा

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की