Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए' • जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान • केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस • आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा' • उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI • बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय • पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके • पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले • शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस • भीड़ जुटाने को थीम सांग का सहारा ले रही बसपा, छह दिसंबर को मायावती भरेंगी हुंकार

राष्ट्रीय

शीट शेयरिंग को लेकर नरम पड़े अखिलेश, कहा-कई सीटें ऐसी जो जीत सकती है कांग्रेस

22 नवंबर, 2026 04:10 PM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस गठबंधन सीट बंटवारे पर चल रही खींचतान की चर्चाओं के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रुख शनिवार को नरम और स्पष्ट दिखा। उन्होंने कहा कि कई सीटें ऐसी हैं जो कांग्रेस जीत सकती है। दोनों दलों की बैठक में इस पर चर्चा होगी। उन्होंने भाजपा के चुनावी नारे ‘राधे-राधे कमल खिला’ दे पर तंज करते हुए कहा कि ‘कमल’ मुरझा गया है। भाजपा वाले कमल को मुरझता हुए देख अब ये नारा दे रहे हैं। ये भी कहा जाता है कि जाते वक्त भी राधे-राधे कहा जाता है।


अखिलेश यादव शनिवार को पार्टी मुख्यालय में अनिल कसाना, दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री उत्पल राय, अवधेश चौहान, विनय प्रताप, वीरेंद्र, अदनान, असरफ खान और महेश कुमार बबलू को सपा की सदस्यता दिलाने के बाद पत्रकारों से बातचीत रहे थे। उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा कि बात सीट बंटवारे की नहीं, जीत की है। जो जहां से सीटेगा उसके हिस्से वो सीट जाएगी। आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह से मुलाकात और गठबंधन पर किसी तरह की चर्चाओं के सवाल को उन्होंने टाल दिया। अखिलेश ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भाजपा पदाधिकारी की तरह काम करने का आरोप लगाया।


‘सपा सरकार में होता था रामायण मेला’
सपा मुखिया ने मुख्यमंत्री योगी के 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने वाले बयान पर कहा कि आयोग के दबाव में अब वो कुछ नहीं बोल रहे हैं। कुंडा में रामकथा के सवाल पर कहा कि सपा रामायण मेला कराती थी। गोरखपुर प्रकरण के प्रश्न पर कहा कि दो दिन शोक के बाद इस पर बात होगी।


‘अखिलेश सुन रहे हैं ’ वेबसाइट को लॉन्च किया
जलजीवन मिशन में पानी पाइप डालने की योजना को लूटा गया है। यह सरकार भ्रष्टाचार में मास्टर है। उन्होंने इस मौके ‘अखिलेश सुन रहे हैं वेबसाइट’ लॉन्च किया। युवाओं से इस पर संवाद करते हुए उनकी राय ली जाएगी और सपा सरकार आने पर इस पर काम होगा।


जयंती पर अखिलेश ने साझा की मुलायम की सीख
वहीं रविवार (22 नवंबर) को समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर अखिलेश यादव ने उन्हें नमन करते हुए पिता से मिली सीख शेयर की। अखिलेश ने कहा कि नेताजी ने सिखाया था कि बुरे वक्त में लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए। कोई विरोध करता है तो इसका मतलब यह नहीं कि वह हमेशा बुरा है। यदि कोई सच्चे मन से रिश्ते सुधारने के लिए हाथ बढ़ाए तो उसे आगे बढ़कर थाम लेना चाहिए।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं। नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था, ’किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो मदद की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना। साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके खिलाफ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या खराब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना। आज श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं।'

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

भीड़ जुटाने को थीम सांग का सहारा ले रही बसपा, छह दिसंबर को मायावती भरेंगी हुंकार

भीड़ जुटाने को थीम सांग का सहारा ले रही बसपा, छह दिसंबर को मायावती भरेंगी हुंकार

पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार

पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार

9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि

9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा बच्चियों को लगा एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश की बड़ी उपलब्धि

'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट

'अंतिम प्रणाम मां...' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी को किया प्रणाम, शेयर किया भावुक पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान

'मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं', सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

'मां के समान कोई छाया, आश्रय और प्रिय नहीं', सीएम योगी ने मां सावित्री देवी को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर

भारत-बुल्गारिया संबंधों को मिली नई गति, रोडमैप से मिलेगा नया आयाम : जयशंकर

अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण

अदाणी डिफेंस ने पोखरण रेंज में एंटी-टैंक ‘बघीरा एटी1’ की चार गाइडेड मिसाइलों का किया सफल परीक्षण