दुबई – टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शमी अपने पहले स्पेल के बाद टखने में दर्द के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। शमी मैदान पर वापस तो आए और आठ ओवर भी फेंके, लेकिन वह विकेट नहीं ले पाए और 43 रन भी दे दिए। उनकी तकलीफ साफ दिख रही थी। नॉकआउट चरण नजदीक है, ऐसे में शमी की उपलब्धता भारत के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गॉफ ने भारत को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
गॉफ का मानना है कि सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के बाद शमी की फिटनेस के साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत आखिरी ग्रुप मैच में शमी को आराम दे सकता है। दुबई की परिस्थितियों को देखते हुए एक अतिरिक्त स्पिनर को टीम में शामिल किया जा सकता है। गॉफ ने कहा, उन्हें शायद शमी को आराम देना चाहिए।