Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

खेल

वीरेंद्र सहवाग ने लताड़े आईपीएल खेलने आए विदेशी खिलाड़ी, भारत छुट्टियां मनाने आते हैं मैक्सवेल-लिविंगस्टोन

22 अप्रैल, 2025 01:22 PM

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में विदेशी खिलाडिय़ों के खराब प्रदर्शन पर वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा फूटा है। सहवाग ने कुछ खिलाडिय़ों का नाम लेते हुए उन्हें जमकर सुनाया है। सहवाग ने यहां तक कह डाला कि यह खिलाड़ी बस भारत में छुट्टियां बिताने के लिए आते हैं। यह मैच हारने के बाद भी पार्टी मांगते हैं और फ्रेंचाइजी के भारतीय खिलाडिय़ों को यह बात चुभती है। उन्होंने कहा कि मुझे तो लगता है कि मैक्सवेल और लिविंगस्टोन की भूख मिट चुकी है। यह लोग यहां पर हॉलीडे मनाने आते हैं। वीरू ने आगे कहा कि इन्हें टीम के साथ लगाव भी नहीं है। इनके अंदर वह लगन नहीं है कि मुझे टीम को जिताना है। टीम को ट्रॉफी जिताने के लिए मुझे कांट्रीब्यूट करना है। सहवाग ने कहा कि मैंने बहुत सारे विदेशी खिलाडिय़ों के साथ टाइम बिताया है। उनमें से एक या दो ही मुझे लगे, जिनके अंदर यह था कि नहीं यार मुझे जीतना है। मैक्सवेल और लिविंगस्टोन में यह बात मुझे नजर नहीं आई। यह लोग आते हैं, बातें करते हैं और बस बातें करके चले जाते हैं। इनकी परफॉर्मेंस कुछ नहीं है। इस कार्यक्रम में वीरू के साथ पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा भी थे।

शो होस्ट कर रहे गौरव कपूर ने वीरू से पूछा कि जिन विदेशी खिलाडिय़ों के साथ आप खेले, उनमें से कौन थे, जो वास्तव में जीतने के लिए खेलते थे। इस पी वीरू ने कहा, सबसे पहले तो डेविड वॉर्नर थे, दूसरे ऑस्ट्रेलिया के ही ग्लेन मैक्ग्रा होते थे। इसके अलावा एक और खिलाड़ी थे, एबी डिविलियर्स। सहवाग ने कहा कि मैक्ग्रा तो मुझे यह बोलते थे तू मुझे खिला क्यों नहीं रहा है। तू मुझे खिला, मैं तेरे को जिता के दूंगा, लेकिन मेरा कॉम्बिनेशन ऐसा बैठता था कि या तो मैं मैक्ग्रा को खिलाऊं या डिर्क ननेस को खिलाऊं। वजह, बाकी मेरी टीम में विदेशी बल्लेबाज खेलते थे। ऐसे में मैक्ग्रा को मैं खिला नहीं पाता था। वीरू ने कहाकि यह तीन प्लेयर मैंने देखे हैं जो आईपीएल में जीत के लिए जुनूनी थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल