Monday, September 21, 2026
BREAKING
पंजाब ने कर चोरों के खिलाफ कसा शिकंजा: ताजा कार्रवाई में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान जब्त: हरपाल सिंह चीमा नंगल को मिलेगा 500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: हरजोत बैंस द्वारा 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में 19 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ विस्तृत बैठकें, मिड-डे-मील और मान-भत्ता वर्करों को दिया भरोसा मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर रखने के लिए जांच अभियान किया तेज डॉ. बलजीत कौर का भरोसा: 1013 लेक्चरारों की भर्ती में अनुसूचित जातियों का बनता आरक्षित हिस्सा हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा 5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 'बिग 5' अभियान 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार, यामी गौतम ‘बेस्ट हीरोइन’ भारत-न्यूजीलैंड एफटीए 20 अक्टूबर से होगा लागू, पीएम लक्सन ने जताई खुशी 60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ विस्तृत बैठकें, मिड-डे-मील और मान-भत्ता वर्करों को दिया भरोसा

21 सितंबर, 2026 08:17 PM

चंडीगढ़ : कर्मचारियों के मसलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के तौर पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां मिड-डे-मील स्कीम के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों और मान-भत्ता वर्करों के संयुक्त मोर्चे के साथ विस्तृत बैठकें कीं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वर्करों की यूनियनों के साथ उनकी मांगों और मसलों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा, "मैंने संबंधित विभागों को विभागीय स्तर के मसलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए हैं। रोज़गार के मामलों से संबंधित सभी जायज़ सिफ़ारिशें परसोनल विभाग को भेजी जाएं, जबकि वित्तीय पहलुओं वाले मामले वित्त विभाग को भेजे जाने के निर्देश दिए।"

बैठकों के दौरान वित्त मंत्री ने यूनियन लीडरशिप को भरोसा दिलाया, "भगवंत सिंह मान सरकार वर्करों की जायज़ मांगों को हल करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इस संबंध में ज़रूरी कागज़ी प्रक्रिया पहले ही जारी है।"

कामगारों के लिए तुरंत राहत सुनिश्चित करने के लिए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को सख़्त निर्देश जारी करते हुए कहा, "ज़िला स्तरीय अधिकारी मिड-डे-मील वर्करों को ज़मीनी स्तर पर आ रही व्यावहारिक मुश्किलों की सक्रियता से निगरानी करें और उनका तुरंत हल निकालें।"

बैठक की कार्यवाही के दौरान विभिन्न प्रतिनिधियों ने कमेटी के समक्ष अपनी-अपनी मांगें और शिकायतें रखीं। प्रतिनिधिमंडलों में मिड-डे-मील कुक यूनियन (बी.एम.एस.) की ओर से करम चंद चिंडालिया, कमलजीत कौर, परमजीत कौर और मुमताज़ घुंगराणा, इसी तरह लाल झंडा मिड-डे-मील वर्कर्ज़ यूनियन की ओर से जसमेल कौर बीड़कलां, कुलविंदर कौर आदमपुर, देवराज वर्मा, मक्खन सिंह जखेपल और हरपाल कौर शामिल थे। डेमोक्रेटिक मिड-डे-मील कुक फ्रंट की नुमाइंदगी हरजिंदर कौर लोपे, जंगबहादुर कौर और सिमरजीत कौर ने की। इसके अलावा मिड-डे-मील वर्कर्ज़ यूनियन की ओर से बिमला देवी, प्रवीन बाला, कमलेश कौर और कमलजीत कौर हाज़िर थीं। मिड-डे-मील दफ़्तरी कर्मचारी यूनियन की ओर से दीपक नागपाल, प्रवीन शर्मा, विजय कुमार और दविंदर सिंह तेजा ने अपने मसले रखे, जिनके साथ मान-भत्ता वर्कर्ज़ संयुक्त मोर्चे की ओर से परमजीत कौर, लखविंदर कौर, ममता शर्मा, सरबजीत कौर, शकुंतला और रमनजीत ने भी शिरकत की।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब ने कर चोरों के खिलाफ कसा शिकंजा: ताजा कार्रवाई में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान जब्त: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब ने कर चोरों के खिलाफ कसा शिकंजा: ताजा कार्रवाई में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान जब्त: हरपाल सिंह चीमा

 नंगल को मिलेगा 500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: हरजोत बैंस द्वारा 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में 19 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत

नंगल को मिलेगा 500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: हरजोत बैंस द्वारा 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में 19 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर रखने के लिए जांच अभियान किया तेज

त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर रखने के लिए जांच अभियान किया तेज

डॉ. बलजीत कौर का भरोसा: 1013 लेक्चरारों की भर्ती में अनुसूचित जातियों का बनता आरक्षित हिस्सा हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा

डॉ. बलजीत कौर का भरोसा: 1013 लेक्चरारों की भर्ती में अनुसूचित जातियों का बनता आरक्षित हिस्सा हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा

5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 'बिग 5' अभियान

5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 'बिग 5' अभियान

शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पीड़ित परिवारों से मिले

शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पीड़ित परिवारों से मिले

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार