Thursday, October 08, 2026
BREAKING
• Shimla: एचआरटीसी की 366 पुरानी बसें होंगी बेड़े से बाहर, प्रदेश भर में स्थापित होंगे चार्जिंग स्टेशन • Himachal: सीएम सुक्खू ने बच्चों से किया वायदा निभाया, स्कूल भवनों के लिए जारी किए 4 करोड़ रुपए • विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू • व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेड कमीशन और पुलिस ने तैयार की संयुक्त रणनीति • संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर तक समालखा में • पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • मान सरकार की ओर से दुकानदारों को दिवाली का तोहफा: हरजोत बैंस ने दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना की शुरुआत की • विजीलेंस ब्यूरो ने 40,000 रुपये रिश्वत लेते उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को किया गिरफ्तार • किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी स्पीकर रौड़ी • ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर ने सामाजिक बुराइयों पर फिल्मों के जरिए प्रहार किया : प्रधानमंत्री मोदी

पंजाब

विजीलेंस ब्यूरो ने 40,000 रुपये रिश्वत लेते उत्तरी रेलवे के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर को किया गिरफ्तार

08 अक्टूबर, 2026 07:12 PM
चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान उत्तरी रेलवे में तैनात वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर पंकज भारद्वाज को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को फिरोजपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी निजी आवश्यकता के लिए अमित कुमार नामक अपने परिचित व्यक्ति, जो रेलवे कर्मचारी है, को कुछ पैसे दिए थे। जब शिकायतकर्ता को उसके पैसे वापस नहीं मिले तो उसने अमित कुमार से पैसे वसूलने के लिए अदालत में एक सिविल मुकदमा दायर किया। इस संबंध में फिरोजपुर की अदालत ने रेलवे विभाग को आदेश जारी कर कहा था कि अमित कुमार के वेतन का एक-तिहाई (1/3) हिस्सा काटकर शिकायतकर्ता हरदीप सिंह को अदा किया जाए। उक्त कटौती करने और अदालत के आदेशों को लागू करने के बदले आरोपी वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर पंकज भारद्वाज ने शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

रिश्वत देने से असहमति जताते हुए शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो रेंज फिरोजपुर से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी अधिकारी पंकज भारद्वाज को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजीलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेड कमीशन और पुलिस ने तैयार की संयुक्त रणनीति

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेड कमीशन और पुलिस ने तैयार की संयुक्त रणनीति

संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर तक समालखा में

संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर तक समालखा में

पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब निवेशकों के लिए बनेगा प्राथमिकता वाला स्थान, सभी मंजूरियां सिंगल विंडो के माध्यम से: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मान सरकार की ओर से दुकानदारों को दिवाली का तोहफा: हरजोत बैंस ने दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना की शुरुआत की

मान सरकार की ओर से दुकानदारों को दिवाली का तोहफा: हरजोत बैंस ने दुकानदारों को मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ योजना की शुरुआत की

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी स्पीकर रौड़ी

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध: डिप्टी स्पीकर रौड़ी

Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

Mohali के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

मोदी की सीबीआई ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान

मोदी की सीबीआई ने भी हमारी सरकार की ईमानदारी को दिया क्लीन चिट- भगवंत सिंह मान

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत एस.ए.एस. नगर में होंगी कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत एस.ए.एस. नगर में होंगी कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

‘मेरा घर मेरा मान’ योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों के मालिकों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड

‘मेरा घर मेरा मान’ योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों के मालिकों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड