Friday, June 26, 2026
BREAKING
श्राइन बोर्ड के अधीन मंदिरों की स्पेशल ऑडिट की जाए : दुष्यंत चौटाला सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के जज की निगरानी में हो बैंक घोटाले की जांच : भूपेंद्र सिंह हुड्डा राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : राव नरबीर सिंह नशे की रोकथाम के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स : मुख्यमंत्री सैनी शिक्षा विभाग की खरीद पर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच कराए सरकार - कुमारी सैलजा हरियाणा सरकार अपराधियों पर कस रही नकेल, विदेशों से भी कई गैंगस्टरों को पकड़ यहां लाया गया – अनिल विज स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई "स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी" की बैठक सेवा सुरक्षा अधिनियम के तहत अनुबंध कर्मचारियों के आवेदन सत्यापन की समय-सीमा बढ़ी राज्यपाल ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक रजिस्ट्रार को रंगे हाथों काबू किया

26 जून, 2026 09:20 PM

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निखिल गर्ग, सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी सभाएं, जगराओं, जिला लुधियाना, जिसके पास दोराहा कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी है, को पटियाला स्थित उसके आवास पर 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को एक सहकारी सभा के प्रबंधक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दोराहा में उसकी बदली के आवेदन की सिफारिश करने के बदले उससे 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत की राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी निखिल गर्ग ने शिकायतकर्ता के तबादले संबंधी सहकारी सभा दोराहा की कार्यवाही पुस्तिका में आज की प्रविष्टि में पिछली तारीख डालकर हस्ताक्षर कर दिए।

इसके अलावा आरोपी ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर भी रिश्वत की मांग की थी तथा रिश्वत की राशि प्राप्त करने के बाद उसने सहकारी सभा के अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी सूचना भी दे दी थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से संबंधित पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।

रिश्वत देने के लिए तैयार न होने पर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) लुधियाना से संपर्क किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी सहायक रजिस्ट्रार को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर उसके कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो के ई.ओ.डब्ल्यू. थाना, लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की

पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बठिंडा में पंजाब की पहली बायो-फर्टिलाइज़र क्वालिटी कंट्रोल लैब का उद्घाटन किया

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बठिंडा में पंजाब की पहली बायो-फर्टिलाइज़र क्वालिटी कंट्रोल लैब का उद्घाटन किया

मान सरकार की बड़ी पहल: पंजाब के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए

मान सरकार की बड़ी पहल: पंजाब के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए "पंजाब बाल विकास सम्मेलन 2026" के तहत "नन्हे कदम, बड़ा विकास" अभियान का शुभारंभ

26 हजार से अधिक किसानों ने 3.41 लाख एकड़ में धान की सीधी बुवाई की

26 हजार से अधिक किसानों ने 3.41 लाख एकड़ में धान की सीधी बुवाई की

एक माँ का दिल और रूह कागज़ों पर जीवित हो उठे: पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा द्वारा रावी पंधेर की पुस्तक 'लेटर्स टू माई डॉटर्स' का विमोचन

एक माँ का दिल और रूह कागज़ों पर जीवित हो उठे: पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा द्वारा रावी पंधेर की पुस्तक 'लेटर्स टू माई डॉटर्स' का विमोचन

पंजाब पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 63,749 बैंक खाते फ्रीज़ किए, करीब 540 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पता लगाया; 2024 से अब तक लगभग 64 करोड़ रुपये की रिकवरी: डीजीपी गौरव यादव

पंजाब पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी से जुड़े 63,749 बैंक खाते फ्रीज़ किए, करीब 540 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का पता लगाया; 2024 से अब तक लगभग 64 करोड़ रुपये की रिकवरी: डीजीपी गौरव यादव

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

पंजाब में शुरू हुआ ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (रजि.) का सदस्यता अभियान

पंजाब में शुरू हुआ ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा (रजि.) का सदस्यता अभियान

सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के प्रयासों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं: विक्रमजीत साहनी

सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के प्रयासों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं: विक्रमजीत साहनी